बॉलीवुड में ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिनके भाई-बहन लाइमलाइट और ग्लैमर की दुनिया से खुद को दूर ही रखते हैं। इनमें रणबीर कपूर, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय और आमिर खान तक शामिल हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक एक्ट्रेस के भाई से इंट्रोड्यूस करवाते हैं।
किसी हीरो से कम नहीं दिखता पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी का भाई, दुबई में ऐसे जीता है आलीशान जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम किसी और की बात नहीं कर रहे हैं ये हैं ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन। दरअसल, सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन दूल्हा बनने वाले हैं। राजीव टीवी सीरियल मेरे अंगने में की एक्ट्रेस चारू असोपा के साथ शादी करने जा रहे हैं। चारू कई सीरियल में छोटे-छोटे रोल करती दिखी हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है, संगिनी में भी वो दिख चुकी हैं।
शादी की जानकारी देते हुए सुष्मिता ने अपनी पोस्ट में लिखा- 'उसने (चारू असोपा) हां कर दी है। राजा भैया, आप दुनिया के सबसे लकी लड़के हैं। इस परी को हमारी जिंदगी में लाने के लिए शुक्रिया। मुबारक चारू। शादी का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। मैं दोनों की तरफ से डांस करुंगी।'
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को देखकर साफ पता चलता है कि राजीव अपनी बहन सुष्मिता की तरह फिटनेस फ्रीक हैं। वो बेहद हैंडसम और मस्कुलर मैन हैं। राजीव अक्सर जिम में वर्कआउट करते हुए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
राजीव दुबई बेस्ड ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं और मुंबई आते-जाते रहते हैं। कुछ महीनों पहले राजीव ने दिल्ली में भी ज्वैलरी की एक शोरूम रेने नाम से खोली। बता दें कि रेने सुष्मिता की गोद ली हुई बड़ी बेटी हैं।