फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photo: तलाक की खबरों के बीच राजीव सेन ने पत्नी चारू संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, लोग बोले- क्या नाटक है ये

Sun, 07 Aug 2022 09:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 07 Aug 2022 09:11 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen brother rajeev shared lovely photo with charu asopa amid reports of divorce fans said R u serious
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

सुष्मिता सेन की तरह उनके भाई राजीव सेन भी अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। राजीव सेन के रिश्ते अपनी पत्नी चारू असोपा के साथ बनते और बिगड़ते रहते हैं। बीते दिनों, दोनों की लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि बात तलाक तक पहुंच गई थी। लेकिन अब एक बार फिर राजीव और चारू के रिश्ते ठीक होते हुए नजर आ रहे हैं। राजीव सेन ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं। ऐसे में लोग इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं रह रहे हैं।  

sushmita sen brother rajeev shared lovely photo with charu asopa amid reports of divorce fans said R u serious
चारु असोपा, राजीव सेन - फोटो : Instagram: @asopacharu

दरअसल, राजीव सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पत्नी चारू असोपा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि चारू अपने पति राजीव की बाहों में हैं और दोनों के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है। इस तस्वीर को देखने के बाद ये कहना सही होगा कि राजीव और चारू एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। तस्वीर के साथ राजीव ने कैप्शन में गुलाब के फूल का इमोटिकॉन शेयर किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

sushmita sen brother rajeev shared lovely photo with charu asopa amid reports of divorce fans said R u serious
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

राजीव सेन और चारू असोपा की इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कंफ्यूज हो गए हैं। कई लोगों ने दोनों की तस्वीर पर प्यार लुटाया है, तो कुछ लोग मजाक भी उड़ाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कपल को नसीहत देते हुए लिखा, 'मैच्योर बनो। मतभेद सब में होते हैं। यह जीवन का अध्याय है और आपको हर चैप्टर पढ़ना होता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'साथ में परफेक्ट लग रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या तुम सीरियस हो।' इसके अलावा, एक यूजर ने ये भी लिखा, 'ये क्या नाटक है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen brother rajeev shared lovely photo with charu asopa amid reports of divorce fans said R u serious
राजीव सेन और चारू असोपा - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि राजीव सेन और चारू असोपा ने साल 2019 में शादी रचाई थी। दोनों की एक बेटी है। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अपने झगड़ों की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। लेकिन बीते दिनों दोनों का रिश्ता तलाक की बात तक पहुंच गया था। चारू ने एक इंटरव्यू में कहा था कि राजीव को कई सारे ट्रस्ट इशू हैं और अब मैं इसे और सहन नहीं कर सकती। मैंने उन्हें एक साधारण नोटिस भेजा जिसमें अलग होने के लिए कहा गया है, क्योंकि हमारे रिश्ते में कुछ भी नहीं बचा है। मैं अलग होना चाहती हूं क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी एक जहरीले और अपमानजनक माहौल में बड़ी हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed