{"_id":"62e687e12e940b093d4a9e79","slug":"sushmita-sen-gave-a-befitting-reply-to-trolls-with-her-new-post-wearing-sunglasses-says-i-love-to-reflect","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: सुष्मिता ने नई पोस्ट से ट्रोल्स को दिया जवाब, चश्मे में शेयर की फोटो; लिखा- मुझे रिफलेक्ट करना..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen: सुष्मिता ने नई पोस्ट से ट्रोल्स को दिया जवाब, चश्मे में शेयर की फोटो; लिखा- मुझे रिफलेक्ट करना..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 31 Jul 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपने और ललित मोदी के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। हाल ही में आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने सुष्मिता संग रिलेशनशिप को ट्वीट के जरिए ऑफिशियल किया था और इसी के बाद से लोग एक्ट्रेस पर लगातार निशाना साध रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस भी ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देने में पीछे नहीं हट रही हैं और लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। अब सुष्मिता ने एक और नई पोस्ट साझा की है, जिसमें वह चश्मा लगाए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन भी बेहद खास लिखा है और ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
2 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
एक्ट्रेस ने आज अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर साझा की है, उसमें वह चश्मा लगाए मुस्कुराती नजर आ रही हैं और उनके चश्मे के ग्लासेसस में वह सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने लिखा- आप हर समय धूप का चश्मा क्यों पहनते हैं? खैर, क्योंकि मुझे रिफलेक्ट करना अच्छा लगता है!!! इसी के साथ एक्ट्रेस ने हंसी और दिल वाले इमोटिकॉन्स भी पोस्ट किए हैं। बता दें कि पिछले दिनों सुष्मिता ने कार में बैठकर चश्मा लगाए हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।
3 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सुष्मिता ने पिछले दिनों जो तस्वीर पोस्ट की थी, उसमें एक्ट्रेस के चश्मे के ग्लासेस में दो बोतले रखी नजर आ रही थी, जिसे देखने के बाद यूजर्स ने उनसे तरह-तरह के सवाल करना शुरू कर दिए थे और साथ ही उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। कुछ लोग उन बोतलों को शैंपेन तो कुछ वोडका बता रहे थे। फिलहाल सुष्मिता ने हर बार की तरह इस बार भी अलग अंदाज में ट्रोल्स को जवाब दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 14 जुलाई को ललित मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए सुष्मिता और अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लगा दी थी। तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थीं। फिलहाल बात करें वर्क फ्रंट की तो सुष्मिता सेन एक बार फिर से 'आर्या सीजन 3' के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ वापसी करने वाली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।