{"_id":"61cc2376164c1535af2ff5b9","slug":"sushmita-sen-miss-universe-breakup-daughter-renee-sen-instagram-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen Breakup: सुष्मिता सेन के ब्रेकअप पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टा पर लिखी यह बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen Breakup: सुष्मिता सेन के ब्रेकअप पर बेटी ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टा पर लिखी यह बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: विशाल तिवारी
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:38 PM IST
सार
अभिनेत्री सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हो चुका है, इस बात की जानकारी खुद बीते दिनों सुष्मिता ने अपने फैंस के साथ साझा की थी। अब इस पर उनकी बेटी रेनी सिंह का रिएक्शन भी सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 5
Sushmita Sen Breakup: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन लंबे समय तक रोहमन शॉल के रिलेशनशिप में रही।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपने ब्रेकअप को लेकर एक बार फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी। उन्होंने मंगलवार (28 दिसंबर) देर रात अपनी एक तस्वीर साझा की और अपने ब्रेकअप को लेकर लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस पोस्ट पर अभिनेत्री की बड़ी बेटी रेनी ने पहली बार टिप्पणी की। इस दौरान रेनी अपनी मां का समर्थन करती नजर आईं।
पोस्ट पर बेटी ने लिखी यह बात
2 of 5
Sushmita Sen Breakup: सुष्मिता सेन अपनी मां और बेटियों के साथ।
- फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
सुष्मिता सेन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर साझा की। यह एक ब्लैक एंड वाइट फोटो था। बता दें कि 46 वर्षीय अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले ही अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप किया है। फोटो साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, 'जब हम अपनी आज की स्थिति के बारे में बात करना और इसके आधार पर अपने आने वाले कल के बारे में सोचना बंद करते हैं, बस वहीं से हमारे साहस की शुरुआत हो जाती है।' इस पर उनकी बड़ी बेटी रेनी सेन ने भी कमेंट किया। रेनी ने लिखा, 'आप सभी कुछ बहुत अच्छे से हैंडल कर रही हैं। सुष्मिता ने इस कमेंट पर जवाब भी दिया। उन्होंने अपनी बेटी पर प्यार बरसाते हुए लिखा, 'रेनी फायर सेन, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' बता दें कि सुष्मिता सिंगल मदर हैं। उनकी दो बेटियां रेनी और अलीशा हैं।
ब्रेकअप का ऐसे किया था ऐलान
3 of 5
Sushmita Sen Breakup: रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन।
- फोटो : Instagram
सुष्मिता ने अपनी और रोहमन शॉल की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हमने दोस्त के रूप में शुरुआत की। हम दोस्त बने रहे! यह रिश्ता बहुत पहले खत्म हो गया था...प्यार बना रहा।' बता दें कि सुष्मिता और रोहमन ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, दोनों ने अब एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट कर कही थी यह बात
4 of 5
Sushmita Sen Breakup: आर्या 2 में सुष्मिता सेन।
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुष्मिता सेन अपने ब्रेकअप को लेकर पहले भी पोस्ट कर चुकी हैं। उस दौरान भी उन्होंने एक तस्वीर साझा की थी। उस वक्त उन्होंने लिखा था, 'जीवित रहने के लिए जोखिम उठाना पड़ता है...खुश रहने के लिए रिस्क लेना पड़ता है। इसके लिए काफी हिम्मत की जरूरत होती है। आप लोगों में हिम्मत है। मेरा विश्वास कीजिए। हम सब कर सकते हैं!!! कोई आपको अदर वॉइस न ले !!! मैं आपसे प्यार करती हूं!!!'
विज्ञापन
इन प्रोजेक्ट्स में किया काम
5 of 5
Sushmita Sen Breakup: सुष्मिता सेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मिस यूनिवर्स रह चुकीं अभिनेत्री ने पिछले साल एक वेब सीरीज 'आर्या' से इंडस्ट्री में वापसी की थी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इसी महीने की शुरुआत में इसी सीरीज की दूसरा सीजन रिलीज हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।