{"_id":"62d034580cd06c16be7152ad","slug":"sushmita-sen-net-worth-actress-and-lalit-modi-are-dating-each-other-know-how-much-she-charge-for-movies-and-shows","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen Net Worth: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के पास है करोड़ों की संपत्ति, महीने में कमाती हैं इतना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen Net Worth: पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के पास है करोड़ों की संपत्ति, महीने में कमाती हैं इतना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 14 Jul 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अपनी बेटी के साथ सुष्मिता सेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के जनक ललित मोदी और बॉलीवुड अभिनेत्री व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खुद ललित मोदी ने ट्वीट कर इस बात का एलान किया है। बता दें कि ललित मोदी ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'अभी हम सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक दिन शादी भी करेंगे। बता दें कि जहां आईपीलए के पहले चेयरमैन ललित मोदी बिजनेस की दुनिया का बड़ा नाम हैं। वहीं, सुष्मिता सेन भी कम नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपना नाम स्थापित किया है। वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन सालाना लगभग 9 करोड़ रुपये और प्रति माह 60 लाख रुपये कमाती हैं।
2 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन के पास करीब 74 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वह अपनी बेटियों के साथ मुंबई के वर्सोवा में एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं। बता दें कि अभिनेत्री का अपार्टमेंट काफी आलीशान है। इसमें सुख-सुविधा की हर चीज उपलब्ध है। शानदार टाइल्स, सोफे, पीले स्पॉटलाइट और भी काफी कीमती सामान सुष के घर में हैं। सुष्मिता सेन के पास कई शानदार कार भी हैं।
3 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुष्मिता सेन के गैरेज में कई तरह की कार खड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज 730एलडी है, जिसकी कीमत 1.42 करोड़ रुपये है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास बीएमडब्ल्यू एक्स6 भी हैस जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है। इसके अलावा करीब 89.90 लाख रुपये की कीमत की ऑडी क्यू7 और 35 लाख रुपये कीमत की लेक्सस एलएक्स 470 भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स मिस यूनिवर्स की आमदनी का जरिया फिल्में ही हैं। वह एक फिल्म के लिए 3-4 करोड़ रुपये लेती हैं। वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1.5 करोड़ रुपये भी चार्ज करती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि सुष्मिता के पास बंगाली माशीज किचन नाम का एक रेस्टोरेंट था, जो अब बंद हो गया है। फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिंग के अलावा, सुष्मिता सेन तंत्र एंटरटेनमेंट नाम की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।