फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushmita Sen: ‘आपके साहस को सलाम’, सुष्मित सेन को खुद के किरदार में देख बोलीं ट्रांसजेंडर गौरी सावंत

Sun, 09 Oct 2022 02:33 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 09 Oct 2022 02:33 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen playing transgender role in film taali gauri sawant react
गौरी सावंत के साथ सुष्मिता और अफीफा नादियावाला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार सुष्मिता अपने रिलेशन की वजह से नहीं बल्कि वेब सीरीज 'ताली' की वजह से लाइमलाइट बटोर रही हैं, जिसमें वह एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभाएंगी। सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभाएंगी, जिन्होंने अपने समुदाय के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है। सुष्मिता का लुक सामने आ चुका है, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया। वहीं, अब गौरी सावंत ने इस सीरीज और सुष्मिता सेन पर प्रतिक्रिया दी है। 

sushmita sen playing transgender role in film taali gauri sawant react
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, गौरी सावंत ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सुष्मिता और गौरी के साथ वेब सीरीज 'ताली' की प्रोड्यूसर नादियावाला भी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए गौरी ने कैप्शन में लिखा, 'हमलोग मूल रूप से महिलाएं हैं। और अब आप इसमें मेरा किरदार निभाने जा रही हैं, यह एक बड़ा संयोग है। यह मेरे समाज के लिए बड़े सम्मान की बात है, आपके साहस को सलाम।'

यह भी पढ़ें:- Sushmita Sen: सुष्मिता से पहले इन एक्ट्रेस ने निभाया ट्रांसजेंडर का किरदार, एक को तो मिली जबरदस्त लोकप्रियता


View this post on Instagram

A post shared by Shreegauri Sawant (@shreegaurisawant)

sushmita sen playing transgender role in film taali gauri sawant react
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों ही, सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर अपनी सीरीज 'ताली' का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में सुष्मिता ने अपनी एक झलक में ही लोगों का दिल जीत लिया। माथे पर लाल बिंदी और हाथों से ताली बजाती हुई सुष्मिता कमाल की लगी हैं। वह इस किरदार में एक दम फिट बैठ रही हैं। इस पोस्टर के साथ सुष्मिता ने लिखा था, 'बजाऊंगी नहीं बजवाऊंगी। इस खूबसूरत व्यक्ति को चित्रित करने और उनकी कहानी को दुनिया के सामने लाने का सौभाग्य पाने के लिए मैं आभारी नहीं मानती हूं।'

यह भी पढ़ें:- Sushmita Sen: पहली बार किन्नर के रोल में दिखेंगी मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन, जानिए किसपर आधारित है सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen playing transgender role in film taali gauri sawant react
गौरी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें गौरी सावंत, सखी चार चौघी ट्रस्ट की संस्थापक और निदेशक हैं। उन्होंने, सेफ सेक्स के लिए जागरुकता फैलाने और ट्रांसजेंडर समाज की समस्याओं से लड़ने के लिए, साल 2000 में इसकी शुरुआत की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed