{"_id":"62be6fa03c9c7616e9218e97","slug":"sushmita-sen-reveals-that-mahesh-bhatt-makes-her-angry-during-her-debut-film-dastak-she-wanted-to-leave-the-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen: डेब्यू फिल्म के पहले ही दिन गुस्से में वापस जाने लगी थीं सुष्मिता, महेश भट्ट पर गई थीं भड़क","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushmita Sen: डेब्यू फिल्म के पहले ही दिन गुस्से में वापस जाने लगी थीं सुष्मिता, महेश भट्ट पर गई थीं भड़क
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अक्सर ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। फिल्मों से कई साल तक दूरी बनाने के बाद अभिनेत्री ने 'आर्या' वेब शो से वापसी की थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। हाल ही में सुष्मिता सेन ने ट्विंकल खन्ना के साथ एक बातचीत में हिस्सा लिया और अपने काम व निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने महेश भट्ट से जुड़ा एक किस्सा भी बताया, जिससे वह काफी भड़क गई थीं।
2 of 4
सुष्मिता सेन, ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सुष्मिता सेन ट्विंकल खन्ना के यूट्यूब चैनल पर आ रहे शो ट्विक का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान सुष्मिता सेन ने बताया कि जब वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर वापस लौटी थीं, तो उन्हें निर्देशक महेश भट्ट का कॉल आया था। सुष्मिता ने कहा, 'महेश भट्ट ने मुझे कॉल करके पूछा था कि मेरी अगली फिल्म का हिस्सा बनोगी। इस पर मैंने उनसे कहा कि मुझे एक्टिंग नहीं आती और न ही मैंने कभी एक्टिंग क्लास ली है। महेश बोले कि मैंने आपको एक्टर कहा ही नहीं है।'
3 of 4
सुष्मिता सेन का फिटनेस मंत्र
- फोटो : instagram/sushmitasen47
इसके बाद सुष्मिता ने कहा, 'महेश भट्ट ने काफी भरोसा दिलाया तो मैं फिल्म के मुहूर्त सेट पर पहुंची। उस दिन मुझे एक गुस्से वाला सीन देना था, जो मुझसे नहीं हो रहा था। इस पर महेश भट्ट ने कहा कि अरे कहां से आ गई हो, कुछ नहीं आ रहा है। इस पर मुझे गुस्सा आया और मैं वहां से अपने इयररिंग्स फेंकते हुए जाने लगी। महेश ने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे रोक लिया। मैंने उनसे कहा कि आप मुझसे ऐसे बात नहीं कर सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यही गुस्सा मुझे सीन में चाहिए। दरअसल, मुझे गुस्सा दिलाने के लिए यह महेश भट्ट की एक चाल थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुष्मिता सेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बता दें कि सुष्मिता ने महेश भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहीं और अपनी एक अलग पहचान बना ली। इन दिनों वह अपनी वेब सीरीज 'आर्या' के अगले सीजन की तैयारियों में व्यस्त हैं, जिसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।