सुष्मिता सेन (Susmita Sen) अपने प्यार का इजहार तो रोमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ कई बार सोशल मीडिया पर कर चुकी हैं। रोमन कभी सुष्मिता की बेटियों के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं तो कभी सुष्मिता के साथ वक्त बिताते हुए। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि रोमन सुष्मिता और उनकी दोनों बेटियों के बीच तालमेल बैठाना अच्छी तरह से जानते हैं। इसी वजह से सुष्मिता रोमन के प्यार में डूब चुकी हैं। हाल ही में सुष्मिता ने रोमन के साथ एक सेल्फी शेयर की है। यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
सुष्मिता ने अब लंदन से ब्वॉयफ्रेंड के साथ शेयर की सेल्फी, कैप्शन में लिखा-'Mmuuuuaaah!!!!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस सेल्फी को सुष्मिता सेन (Susmita Sen) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यह तस्वीर लंदन एयरपोर्ट पर खीचीं गई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा- 'Mmuuuuaaah!!!! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।' इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने कई कैप्शन भी दिए हैं। इन कैप्शन से इतना तो साफ हो गया है कि सुष्मिता ब्वॉयफ्रेंड रोमन के साथ बहुत खुश हैं।
Mmuuuuaaah!!!! #us #mytraveldiary2019 #londonairport #love #rohmance @rohmanshawl ❤️🥰💃🏻I love you!!!
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
इन तस्वीरों में दोनों के बीच की बांडिंग साफ नजर आ रही है। खबरों की मानें तो रोमन सुष्मिता को प्रपोज कर चुके हैं और सुष्मिता ने हां कर दी है। इसके बाद ही दोनों ने अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाने का फैसला किया। कहा जा रहा है कि दोनों शादी के लिए सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो 2019 की सर्दियों तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
आपको बता दें, सुष्मिता सेन और रोमन इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि सुष्मिता और रोमन के बीच उम्र का फासदा अधिक है। सुष्मिता 43 साल की हैं जबकि रोमन 27 के। यानी की सुष्मिता रोमन से उम्र में 16 साल बड़ी हैं। रोमन पेशे से मॉडल हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं।
सुष्मिता का रोमन से पहले कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। इन अफेयर्स में सबसे ज्यादा चर्चा में रणदीप हुड्डा का नाम रहा। इन दोनों का रिश्ता महज 3 साल रहा और उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'मर्डर 3' की फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणदीप ने इंटरव्यू के दौरान अपने और सुष्मिता के रिश्ता का खुलासा किया था।