{"_id":"5d8c36858ebc3e93aa1926f5","slug":"sushmita-sen-share-her-school-time-photo-when-she-was-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"17 साल की उम्र में ऐसी दिखती थीं सुष्मिता सेन, फोटो देख पहचान नहीं पा रहे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
17 साल की उम्र में ऐसी दिखती थीं सुष्मिता सेन, फोटो देख पहचान नहीं पा रहे फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 26 Sep 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं । अक्सर उन्हें ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और बेटियों के साथ छुटि्टयां मनाते देखा जाता है । साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में सुष्मिता ने अपनी ऐसी फोटो शेयर की है जिसमें फैंस उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं ।
2 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
दरअसल, सुष्मिता की ये फोटो 18 साल पुरानी है । उस वक्त सुष्मिता 17 साल की थीं । सुष्मिता सेन ने नई दिल्ली के एयरफोर्स गोल्डन जुबली इंस्टिट्यूट से पढ़ाई की है। उन्होंने स्कूल के दौरान की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबको गुड मार्निंग, ये देखो मुझे क्या मिला । क्लास 1992 से 1993 की तस्वीर।'
सुष्मिता सेन ने आगे लिखा, 'इस लाइन में खड़ी हूं । उस समय 17 साल की थी और मेरे अंदर आत्मविश्वास की भी कमी थी । उस समय मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि अगले साल मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी । मेरी चॉइस और मेरी पर्सनैलिटी बिल्कुल ही बदल जाएगी । इसको मैं अपनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट मानती हूं जो आपकी जिंदगी में बिल्कुल ही अलग समय पर आता है और अलग तरीके से आता है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन की इस फोटो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें पहचानने की कोशिश कर रहे हैं । बता दें कि सुष्मिता ने 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था । सुष्मिता पिछले दिनों ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल और अपनी दोनों बेटियों रेने-अलीशा के साथ मालदीव में छुटि्टयां मनाने पहुंची थीं । यहां से उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं ।
विज्ञापन
5 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
सुष्मिता की जो तस्वीरें सामने आईं, उसमें वो समुद्र किनारे डांस मूव्स करती दिख रही हैं । इन तस्वीरों में सुष्मिता ऑरेंज और ब्लैक कलर के बीच वेयर पहने नजर आई थीं । फोटो के कैप्शन में उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि यह उनकी बेटी आलिया सेन ने खींची है, जो एक टैलेंटेड फोटोग्राफर है। इससे पहले सुष्मिता ने बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ तस्वीरें शेयर की थीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।