सुष्मिता सेन पर इन दिनों प्यार का खुमार छाया हुआ है। सुष्मिता बेहिचक अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर कर रही हैं। कुछ दिन पहले अपने जन्मदिन पर सुष्मिता ने ब्वॉयफ्रेंड रोमन के साथ रिश्ते की सच्चाई खुलेआम बताई थी। इस बीच सुष्मिता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोमन के लिए इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट से आप सुष्मिता का हाल-ए-दिल आसानी से समझ सकते हैं।
16 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से खुलेआम रोमांटिक हुईं सुष्मिता सेन, बोलीं - 'मैं देख रही हूं कि...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर रोमन की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रोमन काउच पर पेन लिए बैठे हैं और कुछ सोच रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'जब हम अपने भूतकाल और भविष्य को छोड़ देते हैं तो वर्तमान सामने होता है। मैं देख रही हूं कि तुम मुझे देख रहे हो।'
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
सुष्मिता के इस पोस्ट से इतना तो साफ हो गया है कि यह तस्वीर सुष्मिता ने खींची है। सुष्मिता के इस पोस्ट के बाद यूजर्स इन दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि बेशक रोमन को यह बात मालूम होगी कि उन्हें ब्रह्मांड की सबसे खूबसूरत लड़की मिली है। इस पोस्ट के बाद सुष्मिता ने एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुष्मिता मोनॉकनी पहने हुए नजर आ रही हैं और पोज दे रही हैं।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on
आपको बता दें, सुष्मिता सेन और रोमन इन दिनों अफेयर की वजह से काफी लाइमलाइट में है। सुष्मिता और रोमन के बीच उम्र का फासदा अधिक है। सुष्मिता 43 साल की हैं जबकि रोमन 27 के। यानी की सुष्मिता रोमन से उम्र में 16 साल बड़ी हैं। शिल्पा शेट्टी की प्री-दिवाली पार्टी हो या फिर सुष्मिता का बर्थडे हो रोमन हर मौके पर सुष्मिता और उनकी बेटियों के साथ दिखाई दिए।
रोमन पेशे से मॉडल हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। सुष्मिता का रोमन से पहले कई लोगों के साथ नाम जुड़ चुका है। इन अफेयर्स में सबसे ज्यादा चर्चा में रणदीप हुड्डा का नाम रहा। इन दोनों का रिश्ता महज 3 साल रहा और उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। फिल्म 'मर्डर 3' की फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणदीप ने इंटरव्यू के दौरान अपने और सुष्मिता के रिश्ता का खुलासा किया था।

कमेंट
कमेंट X