फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुष्मिता सेन से लेकर 'बिग बॉस 12' तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Mon, 19 Nov 2018 08:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
sushmita sen to bigg boss 12 here top 5 bollywood news
sushmita sen - फोटो : instagram
सुष्मिता सेन का जन्मदिन आज

पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का जन्म आज ही के दिन यानी 19 नवंबर को हैदराबाद में हुआ था। 43 साल की हो चुकीं सुष्मिता की मुस्कान के आज भी लाखों दीवाने हैं। सुष्मिता ने 1994 में मिस यूनीवर्स का खिताब जीता था। वो पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने ये खिताब अपने नाम किया। मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने से पहले सुष्मिता ने मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में ऐश्वर्या राय बच्चन को हराया था।

पढ़ें: 11 लड़कों को डेट करने के बावजूद कुंवारी हैं ब्रह्मांड सुंदरी, 43 की उम्र में मिला 15 साल छोटा लड़का
sushmita sen to bigg boss 12 here top 5 bollywood news
bigg boss 12 - फोटो : bigg boss 12
इस हफ्ते नहीं हुआ एलिमिनेशन
बिग बॉस 12 में नियमों का उल्लंघन करने पर सलमान खान ने शिवाशीष को घर से बेघर कर दिया। बाहर आते ही शिवाशीष ने बिग बॉस पर गुस्सा निकाला और कहा कि 'यह निर्णय गलत था, लेकिन मैं अपनी बात पर टिका रहा इसकी मुझे खुशी है। मुझे टारगेट किया जा रहा था हालांकि मुझे दुख है कि मुझे निकाल दिया गया।' शिवाशीष के इस तरह बाहर निकाले जाने के बाद माना जा रहा था एक और कंटेस्टेंट वीकेंड का वॉर एपिसोड में वोटिंग के आधार पर बाहर कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पढ़ें: बिग बॉस से जबरन बाहर करने पर फूटा शिवाशीष का गुस्सा, खोल डाली शो की सारी पोल
sushmita sen to bigg boss 12 here top 5 bollywood news
Thugs Of Hindostan - फोटो : twitter
बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई 'ठग्स'
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म की कमाई 9वें दिन 1.25 करोड़ रही। मेकर्स ने भी नहीं सोचा होगा बिग स्टार्स की ये फिल्म इस तरह धड़ाम हो जाएगी।

पढ़ें: नौवें दिन 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' ने मेकर्स को रुलाया, कलेक्शन देखते ही उड़े होश
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen to bigg boss 12 here top 5 bollywood news
deepika, ranveer - फोटो : social media
रणवीर की मां ने किया दीपिका का गृहप्रवेश
इटली में शादी के बाद दीपिका और रणवीर मुंबई लौट आए हैं। मुंबई पहुंचते ही रणवीर की मां ने दीपिका का गृहप्रवेश किया। इससे पहले जब दीपवीर की ये जोड़ी मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तो भारी भीड़ देखने को मिली। मीडिया और फैंस ने दोनों को घेर लिया, जिसके बाद रणवीर एक केयरिंग हसबैंड की तरह दीपिका के बॉडीगार्ड बन गए और उन्हें भीड़ से निकाला।

पढ़ें: PHOTO:मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और चूड़ा पहने मुंबई पहुंचीं दीपिका,भीड़ में फंसी तो रणवीर ने संभाला
विज्ञापन
sushmita sen to bigg boss 12 here top 5 bollywood news
priyanka chopra - फोटो : Instagram
शादी से पहले पेरिस पहुंची प्रियंका
दीपिका-रणवीर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द 'देसी गर्ल' से 'विदेशी बहू' बन जाएंगी। खबर के मुताबिक 2 दिसंबर को प्रियंका अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी करेंगी। जबकि उनकी संगीत सेरेमनी 30 नवंबर को है। शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा पेरिस में स्पॉट की गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

पढ़ें: निक जोनस के बिना पेरिस में किसके साथ घूम रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शादी में बचे है सिर्फ दो हफ्ते
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed