फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral: बॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं सुजैन खान, वीडियो साझा कर कही दिल की बात

Sun, 31 Jul 2022 03:42 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 31 Jul 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
sussane khan shares romantic video with boyfriend arslan goni from california
सुजैन खान, अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लेकर काफी चर्चा में हैं। वह अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किए जाते हैं। ऋतिक रोशन का उनकी पत्नी सुजैन खान से तलाक हो चुका है और सुजैन इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी की वजह से सुर्खियों में हैं। अर्सलान और सुजैन अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में सुजैन ने अर्सलान के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है।

sussane khan shares romantic video with boyfriend arslan goni from california
सुजैन खान,अर्सलान गोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो साझा कि या है, उसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों की रोमांटिक तस्वीरें नजर आ रही हैं और वह एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। अर्सलान और सुजैन दोनों वेकेशन पर निकले हैं और वहीं से उन्होंने वीडिया साझा किया है। दोनों के इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

sussane khan shares romantic video with boyfriend arslan goni from california
सुजैन खान - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ इतनी ही नहीं वीडियो को साझा करते हुए सुजैन ने बेहतरीन कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है- मुझे नहीं पता कि तुमको क्या बताया गया है...समय बीत रहा है इसलिए इसे सोने की तरह खर्च करो...मेरे प्यारे कैलिफोर्निया हमें हमारा बेस्ट समर देने के लिए धन्यवाद। इस कैप्शन के साथ सुजान ने खूब सारे इमोजी भी बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sussane khan shares romantic video with boyfriend arslan goni from california
ऋतिक रोशन, सुजैन खान

हालांकि तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन दोस्त की तरह साथ हैं। दोनों को अक्सर किसी न किसी खास अवसर पर साथ देखा जा सकता है। कभी बच्चों के बर्थडे पर तो कभी किसी और खास मौके पर दोनों साथ नजर आते हैं। कुछ समय पहले प्रीति जिंटा ने भी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें ऋतिक रोशन, प्रीत जिंटा, सुजैन खान और सोनाली बेंद्रे नजर आ रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed