{"_id":"62e64d3a7978ad2cdc71a188","slug":"ss-rajamouli-watched-kiccha-sudeep-vikrant-rona-congratulate-actor-for-the-success-of-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikrant Rona: 'ऐसी फिल्म बनाने के लिए हिम्मत की जरूरत..', 'विक्रांत रोणा' देख राजमौली ने क्यों कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikrant Rona: 'ऐसी फिल्म बनाने के लिए हिम्मत की जरूरत..', 'विक्रांत रोणा' देख राजमौली ने क्यों कही ये बात
कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप की पैन इंडिया फिल्म 'विक्रांत रोणा' ने बॉक्स ऑफिस पर एक ठोस शुरुआत की है। इस फिल्म ने दो दिनों में 38 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ सेलेब्स से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच बाहुबली और आरआरआर जैसी फिल्में बनाने वाले एसएस राजामौली ने भी विक्रांत रोणा की प्रशंसा करते हुए इसे 'शानदार' बताया है। साथ ही उन्होंने सुदीप को इसकी सफलता के लिए बधाई भी दी है।
2 of 4
एस एस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
राजामौली ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, 'विक्रांत रोणा की सफलता पर किच्चा सुदीप को बधाई। इस तरह की फिल्म में निवेश करने के लिए हिम्मत और विश्वास की जरूरत होती है। आपने निवेश किया और अब यह आपको वापस मिल रहा है। फिल्म का प्रीक्लाइमैक्स शानदार था।'
3 of 4
ईगा फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राजामौली ने 2012 की फिल्म ईगा का निर्देशन किया था इस फिल्म में किच्चा सुदीप ने निगेटिव रोल निभाया था। वहीं, 2015 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग में भी वह एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे। राजामौली की तारीफ से सुदीप के फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं। राजामौली के इस पोस्ट पर फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। कई प्रशंसकों ने कहा कि राजामौली की मान्यता से पता चलता है कि फिल्म कितनी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'विक्रांत रोणा'
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन अनूप भंडारी ने किया है। फिल्म में निरुप भंडारी, नीता अशोक और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। यह फिल्म 95 करोड़ के बजट के साथ, अब तक की सबसे महंगी कन्नड़ फिल्मों में से एक है। 29 जुलाई को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर यह अच्छी कमाई कर रही है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।