{"_id":"62e649a6378de155646ab312","slug":"anupamaa-star-paras-kalnawat-reaction-on-ex-girlfriend-urfi-javed-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Paras Kalnawat: एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद को लेकर पारस कलनावत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मुझे किसी से...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Paras Kalnawat: एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद को लेकर पारस कलनावत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मुझे किसी से...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 31 Jul 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी-कभी वह उल्टे-सीधे बयान देकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी का नाम अनुपमा के स्टार पारस कलनावत के साथ भी जुड़ चुका है। वहीं पारस इन दिनों अनुपमा सीरियल की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुपमा के मेकर्स ने पारस को कॉन्ट्रैक्स खत्म हुए बिना झलक दिखला जा 10 को साइन करने की वजह से शो से निकाल दिया है।
2 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा शो में पारस अनुपमा के छोटे बेटे का रोल निभाते थे। उर्फी के साथ पारस का नाम जुड़ा था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब उर्फी ने पारस के साथ अपने रिलेशन के खत्म होने के कारण का खुलासा किया है। उर्फी ने बताया कि उनके ब्रेकअप की वजह पारस का पॉजेसिव होना है। उर्फी ने ये भी कहा कि पहले उनको अनुपमा शो में लिया जाना था, लेकिन फिर पारस की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
3 of 4
पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी की इन बातों का पारस ने एक इंटरव्यू के दौरान जवाब दिया है। पारस कलनावत ने कहा कि मेरे बारे में कोई बुरा बोलकर खुश है तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बारे में बात करने के लिए मुझमें गुस्सा होना चाहिए, लेकिन मेरे अंदर किसी के लिए कोई बुरी भावना नहीं है। अगर मुझे किसी के दिक्कत है, तो मैं आगे आकर उससे इस बारे में बात करूंगा, बजाय उस इंसान के बारे में कुछ भी बोलने के।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद, पारस कलनावत
- फोटो : सोशल मीडिया
ये बात शायद बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि पारस कलनावत और उर्फी जावेद काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों ने एकसाथ 'मेरी दुर्गा' नाम के टीवी शो में काम भी किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।