{"_id":"62b5bb873609014b1a5fdff6","slug":"swara-bhaskar-blocked-ranvir-shorey-on-twitter-know-the-reaction-of-the-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर रणवीर शौरी को किया ब्लॉक, अभिनेता का रिएक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर रणवीर शौरी को किया ब्लॉक, अभिनेता का रिएक्शन देख नहीं रुकेगी हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 24 Jun 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
स्वरा भास्कर, रणवीर शौरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं जो चल रहे सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। लेकिन हाल ही में पता चला है कि अभिनेत्री ने रणवीर शौरी को अचानक से ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है। हालांकि अभी तक रणवीर ने इसकी कोई वजह नहीं बताई है और न ही स्वरा की तरफ से कोई बयान सामने आया है। लेकिन रणवीर शौरी को जब इस बात का पता चला तो जो रिएक्शन दिया है उसे देखकर आप जरूर हंसने लगेंगे। वहीं रणवीर के ट्वीट पर भी लोगों ने खूब कमेंट किए हैं।
Trending Videos
2 of 4
रणवीर शौरी
- फोटो : Social media
रणवीर शौरी ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसपर लिखा है कि स्वरा भास्कर ने उन्हें ब्लॉक किया है। इसके साथ उन्होंने रोता हुआ फनी मीम भी शेयर किया है। फनी मीम को देखने के बाद लोगों ने कई कॉमेंट किए हैं। इस संबंध में अभी तक स्वरा भास्कर का कोई रिएक्शन नहीं आया है, वहीं यूजर्स भी इसको लेकर सवाल कर रहे हैं, जिसका रणवीर ने जवाब भी दिया है।
शायद कम ही लोगों को पता होगा कि रणवीर और स्वरा एक शॉर्ट फिल्म 'शेम' में साथ काम कर चुके हैं। ये फिल्म साल 2019 में यूट्यूब पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म एक बदला लेने वाली कहानी पर आधारित थी। इसमें रणवीर और स्वरा के अलावा सीमा पाहवा, सयानी गुप्ता और साइरस साहूकार अहम भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म में स्वरा ने एक हाउसकीपिंग स्टाफ फैनी की भूमिका निभाई थी।
4 of 4
रणवीर शौरी
- फोटो : Social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर आखिरी बार दिसंबर 2021 में जी5 पर एक सस्पेंस ड्रामा फिल्म 420 IPC में नजर आए थे। वह सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में भी नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म बार मुंबईकर है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी और विजय सेतुपति हैं। बता दें कि विजय सेतुपति इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X