{"_id":"5cb94c69bdec22141e224b8c","slug":"swara-bhaskar-criticised-azam-khan-over-underwear-shameful-remark-on-bjp-leader-jaya-prada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा नेता आजम खान पर भड़कीं स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस जया प्रदा के लिए की थी भद्दी टिप्पणी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सपा नेता आजम खान पर भड़कीं स्वरा भास्कर, एक्ट्रेस जया प्रदा के लिए की थी भद्दी टिप्पणी
Fri, 19 Apr 2019 09:54 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
Swara Bhaskar criticised Azam Khan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों देशभर में लोकसभा चुनाव की हलचल जोरों पर है। अब तक 17वीं लोकसभा के चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं। चुनावों के बीच तमाम राजनीतिक पार्टियां और नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। बीते दिनों अपनी विरोधी जया प्रदा का नाम लिए बिना सपा नेता आजम खान ने उनपर भद्दी बयानबाजी की थी।
swara bhaskar
- फोटो : file photo
एक महिला पर भद्दी टिप्पणी करने की वजह से आजम खान को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं उनके इस बयान की अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी कड़ी निंदा की है। फिल्मों के अलावा हमेशा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने वाली स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर आजम खान के बयान की आलोचना की।
swara bhaskar
- फोटो : file photo
स्वरा ने लिखा,' 'मैं माफी चाहूंगी अगर मैं व्यस्त होने की वजह से इस विषय पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकी, लेकिन आजम खान का 'खाकी अंडवेयर' वाला बयान बहुत बेहूदा और निंदनीय है।' स्वरा के इस ट्वीट के बाद उनके फैंस भी कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Sorry if I didn’t make this amply clear amidst some rather hectic travel but the statements of Mr. #AzamKhan about ‘khaaki underwear’ were UTTERLY SHAMEFUL and CONDEMNABLE!
— Swara Bhasker (@ReallySwara) April 18, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhaskar support and campaigns for CPI Candidate Kanhaiya Kumar
- फोटो : social media
गौरतलब है कि स्वरा भास्कर इस लोकसभा चुनाव में काफी दिलचस्पी ले रही हैं। वह बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार के समर्थन में रैली कर रही हैं। उनके चुनाव प्रचार के लिए स्वरा जोर-शोर से उनका साथ दे रही हैं। स्वरा हाल ही में कन्हैया कुमार की चुनावी रैली में उनका प्रचार करने के लिए पहुंची थीं। यहां स्वरा भास्कर ने बेगूसराय की जनता को सम्बोधित किया।
विज्ञापन
कन्हैया के समर्थन में बेगूसराय की जनता को संबोधित करतीं स्वरा
- फोटो : कन्हैया के ट्विटर अकाउंट से
कन्हैया कुमार की चुनावी रैली का वीडियो स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह कन्हैया कुमार को 'जिया हो बिहार के लाला' कहती नजर आती हैं। बेगूसराय की जनता को सम्बोधित करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा,'बेगूसराय कह रहा है रोटी, शिक्षा, अस्पताल, रोजगार और कन्हैया कुमार, कन्हैया कुमार, इसके बाद उन्होंने कन्हैया कुमार की ओर हाथों से इशारा करते हुए कहा, 'जिया हो बिहार के लाला', जय हिंद, जय भीम, लाल सलाम के साथ स्वरा ने अपना भाषण खत्म किया।