अदनान सामी को पद्मश्री देने की घोषणा के बाद से ही इसपर सियासत हो रही है। कांग्रेस, बसपा और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पहले ही इसे लेकर विरोध जता चुके हैं। लेकिन अब इसपर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की भी तिलमिलाहट सामने आई है। रविवार को उन्होंने एक रैली के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अदनान सामी को पद्मश्री देने पर तिलमिलाईं स्वरा भास्कर, बोलीं- हमें चप्पल मारो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में हुई रैली के दौरान स्वरा भास्कर ने कहा कि इस देश में शरणार्थियों को नागरिकता देने और घुसपैठियों को पकड़ने की कानूनी प्रक्रिया पहले से वजूद में है। सरकार ने इसी प्रक्रिया के तहत सामी को भारतीय नागरिकता दे दी और अब उन्हें पद्मश्री के लिये भी चुन लिया।
स्वरा ने कहा कि आप हमें गालियां दो, हम पर लाठियां चलाओ, हमें चप्पल मारो, हम पर आंसू गैस के गोले छोड़ो और एक पाकिस्तानी को पद्मश्री दे दो। यह तो इस सरकार का हाल है और ये लोग हमें टुकड़े-टुकड़े गिरोह के सदस्य, एंटीनेशनल और पता नहीं क्या-क्या बताते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून बनाकर संविधान के साथ बड़ा विश्वासघात किया गया है।
अभिनेत्री ने कहा, 'दिक्कत यह है कि घुसपैठिये सरकार के दिमाग में घुस गये हैं, क्योंकि सरकार को पाकिस्तान से एकतरफा प्यार हो गया है। इन्हें हर जगह पाकिस्तानी दिखायी पड़ रहे हैं। मेरी नानी जितनी बार हनुमान चालीसा नहीं पढ़ती थीं, उससे ज्यादा तो यह सरकार पाकिस्तान का नाम जपती रहती है।'
भास्कर ने कहा, 'साल 1947 में देश के विभाजन के बाद पाकिस्तान ने एक धार्मिक गणराज्य बनाया था। लेकिन हम इस बात पर अडिग रहे कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बनेगा और हमारे देश में नागरिकता व धर्म का कोई लेना-देना नहीं होगा। मोहम्मद अली जिन्ना को गुजरे अरसा हो गया है। लेकिन कौन हैं ये जिन्ना प्रेमी जो देश को धर्म के नाम पर दोबारा बांटना चाहते हैं?'
अदनान सामी ने खोली पोल, चीन में अपने छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहा पाकिस्तान