भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भयावह रूप देखने को मिल रहा है। यहां तक कि लोगों ने इसे लहर नहीं बल्कि सुनामी करार दे दिया है। लगातार बिगड़ते हालातों के चलते अब कोरोना संक्रमितों को इलाज मिलने में भी कठिनाई हो रही है। चारों तरफ ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड और इलाज के लिए किल्लत देखने को मिल रही है। ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी चिंता जताई है और एक वीडियो साझा की है जिसपर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दमदार प्रतिक्रिया दी है।
शोएब अख्तर का समर्थन करने पर स्वरा भास्कर जमकर हुईं ट्रोल, लोग बोले - 'पाकिस्तान ही क्यों नहीं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शोएब अख्तर ने भारत के समर्थन में अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह लोगों से ऐसे मुश्किल दौर में एक दूसरे की मदद करने के लिए अपील कर रहे हैं। वहीं शोएब की यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो के साथ-साथ शोएब लिखा है, 'भारत इस महामारी से लगतार संघर्ष करता आ रहा है लेकिन अब वैश्विक समर्थन की जरूरत है। हैल्थ केयर सिस्टम चरमरा रहा है ऐसे में हमें एक-दूसरे का साथ देना चाहिए और समर्थन करना चाहिए।'
India is really struggling with Covid-19. Global support needed. Health care system is crashing. Its a Pandemic, we are all in it together. Must become each other's support.
Full video: https://t.co/XmNp5oTBQ2#IndiaNeedsOxygen #COVID19 pic.twitter.com/vX1FCSlQjs
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और सामाजिक मुद्दे पर मुखर होकर अपनी राय रखती हैं, उन्होंने भी शोएब अख्तर का समर्थन किया है। स्वरा ने शोएब के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए लिखा है, 'शुक्रिया शोएब अख्तर जी, इन प्यारे शब्दों और मानवता दिखाने के लिए। आपका तहे दिल से धन्यवाद।' दोनों का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और स्वरा को ट्रोल भी कर रहे हैं।
Thank you Shoib Akhtar ji for the kind words and gesture of humanity! Deeply appreciated 🙏🏽🙏🏽💙💙 https://t.co/YT7onzdR6b
वहीं स्वरा भास्कर ने अपने दूसरे ट्वीट में पाकिस्तान की जमकर तारीफ की। बस फिर क्या था स्वरा के खिलाफ लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'इस मुश्किल दौर में पाकिस्तानी सिविल सोसाइटी भारतीय के साथ खड़े रहने और विनम्रता देखकर काफी खुशी हो रही है। बड़े दिल के लिए शुक्रिया।' इसपर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई और यह तक बोल डाला कि पाकिस्तान ही क्यों नहीं चली जातीं मैडम।
Heartening to see Pakistani civil society & social media reach out in solidarity & kindness to India, during this devastating time.. this despite the fact that our media & mainstream public discourse have consistently mocked & vilified Pakistanis.. Thank u 4 ur bada dil Padosi 💙
स्वरा भास्कर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म ‘चार यार’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में स्वरा के साथ शिखा तल्सानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा नजर आएंगी। स्वरा भास्कर ने 'रांझणा', 'तनु वेड्स मनु', 'निल बटे सन्नाटा' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है।