फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swara-Kangana: कंगना के ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, खुशी जाहिर करते हुए कह दी यह बड़ी बात

Sat, 18 Feb 2023 10:21 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
swara bhaskar wedding with fahad ahmad Actress Reply To kangana ranaut congratulations tweet said thank you
Swara Bhasker Kangana Ranaut - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड फहाद से कोर्ट मैरिज की है। इसके बाद सभी सेलिब्रिटीज उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच कंगना रनौत ने भी शादी के अगले दिन स्वरा को उनकी आने वाली जिंदगी और खुशियों को लेकर बधाई दी। अब स्वरा भास्कर ने कंगना के ट्वीट पर जवाब दिया है। 

swara bhaskar wedding with fahad ahmad Actress Reply To kangana ranaut congratulations tweet said thank you
Swara Bhasker Kangana Ranaut - फोटो : social media

स्वरा ने कंगना को कहा थैंक्यू
दरअसल, कंगना रनौत के ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने जवाब में लिखा, थैंक्यू कंगना (दो रेड हार्ट इमोजी) मे यू हेव एवरी हैप्पीनेस एंड जॉय (हग एंड पर्पल हार्ट इमोजी)। आपको बता दें कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने शुक्रवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर शादी से जुड़ी तमाम तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- स्पेशल कोर्ट मैरिज के लिए तीन चियर्स, कम से कम यह मौजूद है और प्यार को एक मौका देता है। प्यार का अधिकार, अपने जीवन साथी चुनने का अधिकार, शादी करने का अधिकार, यह विशेषाधिकार नहीं होना चाहिए। 
 

swara bhaskar wedding with fahad ahmad Actress Reply To kangana ranaut congratulations tweet said thank you
Swara Bhasker - फोटो : social media

कंगना ने दी थी शादी की बधाई

स्वरा भास्कर के ट्विटर अकाउंट पर शादी की बधाई को लेकर तमाम ट्वीट किए थे। इसी बीच कंगना रनौत ने भी उनके लिए एक ट्वीट लिखा था। कंगना ने लिखा, 'आप दोनों खुश दिख रहे हैं। भगवान की कृपा है। शादी दिलों से होती हैं, बाकी सब औपचारिकताएं हैं। (रेड हार्ट इमोजी)। स्वरा भास्कर और फहाद ने कोर्ट मैरिज की और उन्होंने छह जनवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपने कागजात जमा किए थे। दोनों अगले महीने रीति रिवाज से निकाह करेंगे। बता दें कि स्वरा ने शादी की कुछ और तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने अपनी मां की साड़ी और ज्वैलरी इस खास मौके पर पहनी थी।

Karan Johar: मराठी फिल्म 'झिम्मा' का रीमेक बनाएंगे करण जौहर? ये दिग्गज अभिनेत्रियां आ सकती हैं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
swara bhaskar wedding with fahad ahmad Actress Reply To kangana ranaut congratulations tweet said thank you
Swara Bhasker Kangana Ranaut - फोटो : social media

साल 2020 से चल रही ट्विटर वॉर

साल 2020 में कंगना ने स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू पर कमेंट किया था। इसमें अभिनेत्री ने दोनों की बी ग्रेड एक्ट्रेस कहा था, जिसके बाद ट्विटर पर बहस शुरू हो गई थी। वहीं, 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने कहा था कि तापसी और स्वरा फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी हैं। फिल्म निर्माता करण जौहर को प्रभावित करने के लिए बॉलीवुड में भाई भतीजावाद से इनकार करती हैं। उसके बाद भी उन्हें काम नहीं मिलता है। इसके बाद दोनों के बीच ट्विटर पर अक्सर बहस देखने को मिलती थी। बता दें कि स्वरा और कंगना फिल्म तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में एक साथ काम कर चुकी हैं। दोनों ही फिल्में हिट रही थीं। 

Shehzada Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'शहजादा' की हालत खराब, दूसरे दिन फिल्म ने की महज इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed