पिछले कई महीनों से श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां के लोग काफी समय से आवश्यक वस्तुओं की कमी का सामना कर रहे हैं। बीते शनिवार को वहां की जनता का धैर्य जवाब दे गया। लोग हिंसा पर उतर आए और राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। सिर्फ इतना ही नहीं वहीं की जनता ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजा आवास को भी आग के हवाले कर दिया है। वहीं राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए। सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Swara Bhaskar: श्रीलंका में प्रदर्शन पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'बुरी है आग पेट की, बुरे हैं...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरा ने श्रीलंका का एक वीडियो शेयर करते हुए वहां के लोगों द्वारा किचन पर कब्जा करने का भी वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में कविता की दो लाइनें लिखीं कि - 'बुरी है आग पेट की, बुरे हैं दिल के दाग ये...न मिट सकेंगे एक दिन, बनेंगे इंकलाब ये...' (जनवादी गीत: ‘ तू जिन्दा है’) स्वरा के इस पोस्ट पर लोग भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
“बुरी है आग पेट की, बुरे हैं दिल के दाग़ ये..
न मिट सकेंगे एक दिन, बनेंगे इंक़लाब ये..”
.
.
(जनवादी गीत: ‘ तू ज़िन्दा है’ ) https://t.co/xOz0k1Y0Tu
स्वरा भास्कर की इस पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'समझ सकते हैं कि पेट के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ता'। वहीं दूसरे ने लिखा- 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है'। एक और शख्स ने कहा- 'त्रस्त जनता कुछ भी कर सकती है, नए श्रीलंका का वादा खोखला साबित हुआ'। एक यूजर ने लिखा- 'ये तो होना ही था, चीन का प्रोपोगेंडा सफल जो हुआ'।
स्वरा भास्कर देश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। काली पोस्टर को लेकर चल रहे विवाद के बीच भी स्वरा भास्कर ने ट्वीट करके महुआ मोइत्रा का समर्थन किया था। इस दौरान यूजर्स ने उनको काफी खरी-खोटी सुनाई थी। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि उनके हिंदू होने पर भी सवाल उठाया गया था।