फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में हुई हिंसा पर स्वरा भास्कर ने लिखा- 'दिल्ली पुलिस के लिए तालियां, अभी तुमने एक को खोया है'

Tue, 25 Feb 2020 12:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 25 Feb 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Swara Bhasker Says Go ahead and throw stones Gets Trolled By Users
स्वरा भास्कर - फोटो : ट्विटर

दिल्ली के ब्रह्मपुरी और मौजपुर इलाके में तीसरे दिन भी सीएए और एनआरसी के विरोध को लेकर पत्थरबाजी और हिंसक प्रदर्शन जारी है। रविवार से शुरू हुई हिंसा में अब तक एक हेड कांस्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसक प्रदर्शन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस बीच स्वरा भास्कर ने प्रदर्शनकारियों का सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया है जिसके बाद उनकी आलोचना की जा रही है।

Swara Bhasker Says Go ahead and throw stones Gets Trolled By Users
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

दरअसल स्वरा ने एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है- आगे बढ़ों और पत्थर फेंको... दिल्ली पुलिस के लिए तालियां। कर्तव्य की उपेक्षा के चलते तुमने एक अपने को खोया है। स्वरा यहां शहीद दिल्ली पुलिस के हवलदार रतनलाल की बात कर रही हैं।

Swara Bhasker Says Go ahead and throw stones Gets Trolled By Users
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

स्वरा ने जिस ट्वीट का रिप्लाई किया उसमें लिखा था- यहां कुछ समन्वय की स्थिति दिख रही है। "आगे बढ़ो और पत्थर फेंको," एक पुलिसकर्मी कानून के समर्थन में प्रदर्शनकारियों पर चिल्लाते हुए दौड़ रहा है। क्यों यहां अधिक पुलिस बल तैनात नहीं किया गया? ये थोड़ा हैरानी भरा है। एक यूजर ने लिखा- आप पर शर्म आती है जो इन विरोधों का समर्थन करते हैं और खुले तौर पर अराजकता का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker Says Go ahead and throw stones Gets Trolled By Users
स्वरा भास्कर - फोटो : Twitter

एक इवेंट के दौरान स्वरा ने ये भी कहा था कि अगर मैं राजनेता होती तो मैं सबसे पहले देशद्रोह का कानून हटाती क्योंकि आज के जमाने में ये बहुत चलन में है। मुझे लगता है आज कल हम देशद्रोह का आरोप ऐसे बांटते हैं जैसे मंदिर में प्रसाद।

विज्ञापन
Swara Bhasker Says Go ahead and throw stones Gets Trolled By Users
Swara Bhasker - फोटो : Social Media

बता दें कि कुछ समय पहले ही स्वरा भास्कर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के साथ सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करती नजर आई थीं। जहां से स्वरा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वह कह रही थी हमारे पास कोई कागज दिखाने के लिए नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed