अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिनेता ताहिर राज भसीन की आगामी फिल्म 'लूप लापेटा' के निर्माताओं ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है। आकाश भाटिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म जर्मन फिल्म निर्माता टॉम टाइक्वेर की 1998 की क्लासिक फिल्म 'रन लोला रन' की हिंदी रिमेक है।
Looop Lapeta: सामने आया फिल्म 'लूप लपेटा' का ट्रेलर, जानिए कैसा है तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन का किरदार
इस फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे इसमें सस्पेंस बढ़ते जाता है। लगातार प्रेमियों को ऐसे विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया जाता है, जो उनके भविष्य को परिभाषित करते हैं। फिल्म में तापसी पन्नू सवी की भूमिका निभा रहीं हैं, जो अपने प्रेमी को बचाने के मिशन पर हैं। विचित्र ट्रेलर की शुरुआत तापसी के चरित्र सावी और ताहिर के चरित्र सत्या के बीच कुछ अंतरंगी दृश्यों से होती है और आगे दिखाया जाता है कि दोनों कैसे जीवन भर साथ रहने का संकल्प लेते हैं।
एक-दूसरे से किए गए वादे के तुरंत बाद, सत्या मुश्किल में पड़ जाता है, जब उसे डिलीवरी के लिए 50 लाख रुपये दिए जाते हैं और वह सारे पैसे क्रिकेट पर लगाए दांव में हार जाता है। अब, पैसे खोने के बाद, सत्या फंस जाता है और वह 50 लाख की व्यवस्था करके उसे बचाने के लिए अपनी प्रेमिका सावी से मदद मांगता है। अपने प्रेमी के ठिकाने का पता लगाने के लिए किए गए सभी प्रयासों से लेकर उसकी रक्षा करने तक, यह ट्रेलर दर्शकों को एक रोलर कोस्टर यात्रा पर ले जाता है। जो निश्चित रूप से उन्हें चकित कर देगा।
नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, '50 लाख, 50 मिनट। क्या वक्त से दौड़ जीत पाएंगे? या हारेंगे सब कुछ? #लूपलपेटा, ण्क सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया फीचर और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन अभिनय कर रहे हैं। #आकाशभाटिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 4 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर आ रही है।"
50 lakh, 50 minute. Kya waqt se race jeet paenge? Ya haar jaenge sab kuch? #LooopLapeta, a Sony Pictures Films India Feature and Ellipsis Entertainment Production, starring @taapsee @TahirRajBhasin directed by #AakashBhatia, arrives on 4th Feb, only on Netflix. pic.twitter.com/BDYvEwyZsf