{"_id":"634d36b792c0b3741f59c1a0","slug":"taapsee-pannu-at-ayushmann-khurrana-pre-diwali-party-paparazzi-said-dont-shout-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu: पार्टी में सज संवरकर पहुंचीं तापसी से बोले पैपराजी- आज मत चिल्लाना, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Taapsee Pannu: पार्टी में सज संवरकर पहुंचीं तापसी से बोले पैपराजी- आज मत चिल्लाना, अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 17 Oct 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जया बच्चन मीडियाकर्मियों पर भड़कती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जया बच्चन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। जिसके बाद तापसी पन्नू का भी एक वीडियो सामने आया है। कुछ समय पहले फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेत्री तापसी पन्नू का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेत्री पैपराजी पर चिल्लाती हुई नजर आ रही थीं। हाल ही में जब अभिनेत्री आयुष्मान खुराना के घर पार्टी के दौरान जा रही थीं। तब उनका सामना फिर पैपराजी से हुआ।
2 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : Instagram
आयुष्मान खुराना ने हाल ही में दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान उनकी पार्टी में तमाम सितारों का जमावड़ा लगा। इस पार्टी में आयुष्मान के कई खास दोस्त भी नजर आए। इस खास मौके पर तापसी पन्नू भी पहुंचीं। इस दौरान अभिनेत्री लाल रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी में थीं। अभिनेत्री जब कार से उतरीं तो उनके सामने पैपराजी की भीड़ थी। पैपराजी ने तापसी को देखते हुए कहा मैडम आज मत चिल्लाना।
पैपराजी के मुंह से ये बात सुनने के बाद पहले तो तापसी मुस्कुरा दीं। फिर उन्होंने कहा आप ऐसी हरकतें नहीं करोगे तो नहीं चिल्लाउंगी। इसके बाद तापसी ने पैपराजी को खूब पोज दिए। बता दें कि दिवाली पार्टी के दौरान तापसी ने ट्रेडिशनल लुक अपनाया था। लाल रंग की साड़ी में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। उन्होंने अपने कर्ली बालों के साथ कानों में हैवी इयररिंग्स पहने थे, जिनमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं।
बता दें कि एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अभिनेत्री का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें पैपराजी ने तापसी से एक सवाल किया तो उन्होंने डांटते हुए कहा था कि 'सवाल पूछने से पहले थोड़ा होमवर्क कर लेना चाहिए, फिर कहेंगे कि तमीज नहीं है चिल्लाओ मत'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।