तापसी पन्नू आज पूरे 34 वर्ष की हो गई हैं। उन्होने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर अपनी एक अलग और खास जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर तक के साथ उन्होने काम किया। बड़े पर्दे पर अपने अभिनय से अलग छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू अपनी शूटिंग के स्केड्यूल से समय निकालकर अपनी बहन के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं। जिसकी तस्वीरें तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।
जन्मदिन: खास दिन पर तापसी पन्नू ने लिया बड़ा संकल्प, बहन के साथ नैनीताल में बिता रही हैं छुट्टियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ नया करने का लिया संकल्प
इस तस्वीर में तापसी पन्नू एक बालकनी में खड़ी हुईं हैं और वो उगते हुए सूरज को देख रही हैं। कैमरे की तरफ उनकी पीठ हैं। उन्होने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, ‘पिछला हफ्ता थोड़ा कठिन, मुश्किल था। लेकिन इस सूर्योदय और नए साल के साथ मैं एक बार फिर से ये देखने की कोशिश कर रही हूं कि मेरे लिए जीवन में क्या है। क्योंकि उठो तो ऐसे उठो, फक्र हो बुलंदी को, झुको तो ऐसे झुको बन्दगी भी नाज करे ।
इन सितारों ने दी बधाई
उनकी ये तस्वीर उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। इसके साथ ही बॉलीवुड के सितारे भी उन्हें उनके जन्मदिन कि ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने कमेंट में दिल वाले इमोजी के साथ 'ब्यूटीफुल' लिखा तो वहीं अभिलाष थपलियाल ने कमेंट में दिल वाले इमोजी के साथ 'विंडो का वॉलपेपर' लिखा है। तापसी की बहन शगुन पन्नू ने भी मसल्स और फायर वाले इमोजी वाले कमेंट उनकी इस तस्वीर के नीचे किए।
हसीन दिलरुबा में आईं नजर
तापसी पन्नू हाल ही में फिल्म हसीन दिलरुबा में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ हर्षवर्धन राणे और विक्रांत मैसी थे। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस मिला है। तापसी के किरदार और उनके अंदाज को खूब पसंद किया गया।
तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 में दिल्ली के एक सिख परिवार में हुआ था। तापसी के पिता दिल मोहन एक व्यवसायी हैं और उनकी मां निर्मलजीत पन्नू ग्रहणी हैं। बता दें कि जब तापसी पन्नू सिर्फ आठ वर्ष की थी उस समय ही उन्होने भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। करीब आठ साल तक तापसी ने डांस की ट्रेनिंग भी ली। तापसी एक स्क्वाश प्लेयर भी हैं। तापसी ने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की है। उनके घर में सब उन्हें प्यार से मैगी बुलाते हैं।