{"_id":"5c41bf3ebdec224c974cfc10","slug":"taapsee-pannu-dropped-from-pati-patni-aur-woh-remake-producers-clarifies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म से निकाले जाने पर तापसी ने मांगा था जवाब, मेकर्स बोले- 'हम फिर कभी काम कर लेंगे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म से निकाले जाने पर तापसी ने मांगा था जवाब, मेकर्स बोले- 'हम फिर कभी काम कर लेंगे'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 18 Jan 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
tapsee pannu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तापसी पन्नू इन दिनों किसी फिल्म को साइन करने को लेकर नहीं बल्कि फिल्म से निकाले जाने को लेकर चर्चा में हैं । हाल ही में तापसी पन्नू ने खुद इस बात का खुलासा किया था । फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक के लिए तापसी को कास्ट किया जाना था लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें निकाल दिया गया ।
2 of 6
taapsee pannu
तापसी ने इस बात पर गुस्सा दिखाया था । तापसी ने कहा, 'मुझे इस बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई । मैंने इस फिल्म के हिसाब से ही अपने अगले प्रोजेक्ट की डेट फिक्स की की थी ।' एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें इस फिल्म से बाहर करने को लेकर कोई ठोस वजह भी नहीं बताई गई ।
3 of 6
taapsee pannu
तापसी का कहना था कि उन्हें जवाब चाहिए कि आखिर ऐसा क्यों किया गया । अब निर्माताओं ने अपनी सफाई पेश की है । जारी स्टेटमेंट के अनुसार, ‘जब भी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी की जाती है तो प्रोड्यूसर्स कलाकारों से बात करते हैं। यह एक सामान्य बात है, हर एक फिल्मकार ऐसा करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Taapsee Pannu
'इसी तरह हमने भी जब 'पति पत्नी और वो' रीमेक की स्क्रिप्ट पूरी कर ली तो कई कलाकारों से बात की। सभी से चर्चा करने के बाद हमने यह फैसला किया कि हमारी फिल्म के लिए सबसे सही कलाकार कौन-कौन रहेंगे। तापसी पन्नू उन्हीं कलाकारों में से एक थीं जिनसे हमने प्रोजेक्ट के सिलसिले में चर्चा की थी।'
विज्ञापन
5 of 6
Taapsee Pannu
- फोटो : Instagram
'हमने तापसी से किसी प्रकार की कमिटमेंट नहीं की थी। हम यह साफ करना चाहते हैं कि हमारी कास्टिंग पूरी तरह से किरदारों के मुताबिक हुई है। तापसी बहुत ही हुनरमंद अदाकारा हैं और हम उनके साथ भविष्य में जरूर काम करना चाहेंगे। हम पति पत्नी और वो रीमेक आधिकारिक ऐलान तब तक नहीं करेंगे, जब हमारी कास्टिंग पूरी नहीं हो जाती है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।