बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं। आयकर विभाग द्वारा घर पर हुई छापेमारी के चलते तापसी का नाम इन दिनों सुर्खियों में हैं। हालांकि इन सबके बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। तापसी बहुत जल्द अपने नए घर में शिफ्ट होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।
नए घर में प्रवेश के लिए उत्साहित हैं तापसी पन्नू, तस्वीर साझा कर बताया जल्द होगी हाउसवार्मिंग पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापसी ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो घर के अंदर खड़ी नजर आ रही हैं साथ ही उनके सामने एक एंटीक लैंडलाइन फोन रखा हुआ है। वहीं वो हाथ में रिमोट लिए हुए म्यूजिक सिस्टम को ऑपरेट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए तापसी ने अपने दिल का हाल बयां किया है।
तापसी ने लिखा, 'साल 2020 की चुनौतियों के बीच इस अपार्टमेंट को तैयार कराना काफी मुश्किल था। आखिरकार पन्नू पिंड हाउसवार्मिंग पार्टी के लिए तैयार है। इसकी शुरूआत मेरी पसंदीदा प्लेलिस्ट के बहुत जरूरी साउंड चेक के साथ होगी क्योंकि हमें अपने मेहमानों को थोड़ा झुमाना पसंद है'।
View this post on Instagram
इस तस्वीर को देखकर पता चल रहा है कि तापसी अपने नए घर में प्रवेश करने के लिए और हाउसवार्मिंग पार्टी के लिए काफी उत्साहित हैं। तापसी ने अपने घर को थोड़ा पुराना और रस्टिक लुक दिया है जो उनके अपार्टमेंट को और भी खास बना रहा है। तापसी दिल्ली की एक मध्यम वर्गी परिवार से संबंध रखती हैं ऐसे में उनके नए घर में भी एक सामान्य परिवार वाला एहसास देखने को मिलेगा।
इतना ही नहीं तापसी के नए घर में फर्नीचर, डेकोरेटिव आइटम और दीवार पर सजाने वाली चीजों का भी इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने अपने घर को भारतीय टच देने की कोशिश की है। उन्होंने अपने बेडरुम के लिए एलीवेटेड बेड लगाया है जो काफी शानदार है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी बहुत जल्द 'शाबास मिट्ठू', 'रश्मि रॉकेट', 'हसीना दिलरुबा' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।