फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhak Dhak: तापसी पन्नू की फिल्म ‘धक धक’ का यूपी से बना ये कनेक्शन, संवादों में घुली इस खास इलाके की मिस्री

Thu, 12 Oct 2023 08:42 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 12 Oct 2023 08:42 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu sanjana sanghi upcoming film dhak dhak has a special connection with Mathura uttar pradesh
फिल्म धक धक में संजना सांघी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री संजना सांघी अपनी आगामी फिल्म 'धक धक' में एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही है जो मथुरा की ब्रज भाषा में बात करती है। अपनी इस भूमिका के लिए संजना सांघी ने बकायदा ब्रज भाषा सीखी है। इस फिल्म में संजना सांघी ने बाइकर की भूमिका निभाई है जो चार महिला मंडली के साथ रोमांचक बाइकिंग की यात्रा पर निकलती है। इस फिल्म से सजना सांघी को काफी उम्मीदें हैं।

Taapsee Pannu sanjana sanghi upcoming film dhak dhak has a special connection with Mathura uttar pradesh
फिल्म धक धक में संजना सांघी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'धक धक' के लिए ब्रज भाषा सीखने के अपने अनुभव को साझा करते हुए संजना सांघी कहती हैं, 'एक अभिनेत्री के रूप में मेरे लिए ब्रज बोली सीखना बहुत मजेदार था। भाषाविज्ञान मेरी पसंदीदा विषय रहा है, इसलिए किसी किरदार के लिए नई भाषा या बोली को सीखने में मुझे कोई दिक्कत नहीं होती है। रही बात ब्रज भाषा सीखने की, तो दिल्ली पली बढ़ी हूं। मथुरा के कई लोग मेरे परिचित हैं, उनसे ब्रज भाषा सीखने में बहुत मदद मिली।'

Taapsee Pannu sanjana sanghi upcoming film dhak dhak has a special connection with Mathura uttar pradesh
संजना सांघी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'धक धक' की कहानी चार महिलाओं की हैं, जो अलग-अलग उम्र और अलग-अलग बैकग्राउंड से हैं, लेकिन उनका सपना और मंजिल एक है। इस फिल्म में दिया मिर्जा, रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी मिलकर बाइक राइड पर दिल्ली से खारदुंग ला तक  की यात्रा करती हैं। उन्हें 18 हजार फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर जाना है। राह आसान नहीं है। कई मुश्किलें आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu sanjana sanghi upcoming film dhak dhak has a special connection with Mathura uttar pradesh
फिल्म धक धक में संजना सांघी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'धक धक' का निर्माण अभिनेत्री तापसी पन्नू ने किया है, लेकिन फिल्म में उन्होंने अभिनय नहीं किया है। यह फिल्म चार सामान्य महिलाओं और उनकी आत्म-खोज की यात्रा की कहानी है। इस फिल्म को लेकर संजना सांघी काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म इसी हफ्ते 13 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के अलावा संजना सांघी अभिनेता पंकज त्रिपाठी के साथ 'कड़क सिंह' में एक खास किरदार निभा रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, संजना सांघी के पिता की भूमिका में हैं।

विज्ञापन
Taapsee Pannu sanjana sanghi upcoming film dhak dhak has a special connection with Mathura uttar pradesh
संजना सांघी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री संजना सांघी ने अपने करियर की शुरुआत 13 वर्ष की उम्र में इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से की। वह  'फुकरे रिटर्न्स' और 'हिंदी मीडियम' में सहायक भूमिका निभा चुकी हैं। बतौर अभिनेत्री संजना सांघी को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' में काम करने का मौका मिला था। इसके बाद वह आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम- द बैटल विदिन' में जबरदस्त  एक्शन अवतार में नजर आई,लेकिन यह दोनों फिल्में कुछ खास नहीं चली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed