{"_id":"60f3ecd08ebc3e6d6e1ea1a9","slug":"taapsee-pannu-says-boyfriend-mathias-does-not-understand-emotions-in-her-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलचस्प: फिल्मों को लेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड की इस बात से दुखी हैं तापसी पन्नू, बोलीं- वो नहीं समझते कि...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलचस्प: फिल्मों को लेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड की इस बात से दुखी हैं तापसी पन्नू, बोलीं- वो नहीं समझते कि...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Jul 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू, माथियास बो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में एक्ट्रेस तापसी पन्नू के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद से ही तापसी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म प्रोडक्शन कम्पनी ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ की शुरुआत करने की घोषणा की थी। अब तापसी ने अभिनय के बाद फिल्म प्रोडक्शन में हाथ आजमाने का मन बना लिया है। अक्सर अपनी प्रोफेशन लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली तापसी अब पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में छा गई है। तापसी ने हाल ही में बताया है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड को उनकी फिल्में समझ नहीं आती। हाल ही में न्यज पोर्टल से बात करते हुए तापसी ने कई सारी बातें बताई है। इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खासतौर पर अपनी मां और बॉयफ्रेंड के बारे में बात की।
तापसी ने कहा, 'उनकी मां एक होपलेस चीयरलीडर हैं, वहीं उनके ब्वॉयफ्रेंड माथियास बो को उनकी फिल्में समझ नहीं आती हैं। उन्होंने मेरी सभी फिल्में देखी हैं, लेकिन बॉलीवुड की फिल्में उनके लिए बहुत लंबी होती हैं। वो इमोशन को नहीं समझते पाते हैं। उन्होंने सभी फिल्में देखी हैं लेकिन वह इमोशनल और ड्रामा वाले भागों से नहीं जुड़ पाते हैं। वह उन इमोशन्स से नहीं जुड़ पाते जिन्हें मैं स्क्रीन पर प्ले करती हूं।'
2 of 5
तापसी पन्नू, माथियास बो
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी एक टेंशन के बारे में बात करते हुए तापसी पन्नू ने कहा, 'मैं आपको बता सकती हूं कि मैं किस बारे में सबसे ज्यादा स्ट्रेस हूं। मैं शाबाश मिठू को लेकर बहुत टेंशन में हूं क्योंकि मैं उस फिल्म में पानी से बाहर मछली की तरह हूं। मैंने फिल्म से पहले कभी क्रिकेट नहीं खेला। मैं सही क्रिकेट खेल पाऊंगी या नहीं इस बात से डरती हूं और टेशन में रहती हूं, क्योंकि क्रिकेट हमारे देश में एक धर्म है।'
3 of 5
तापसी पन्नू-प्रांजल खंढडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने प्रोडक्शन हाउस 'आउटसाइडर्स' के एलान के वक्त तापसी ने कहा था, 'मुझे बहुत अच्छे से पता था कि मैं निर्देशन नहीं कर सकती। निर्माण कार्य कुछ ऐसा था, जो मुझे लगा मैं कर पाऊंगी। एक एक्टर के तौर मुझे अभिनय करना पसंद हैं और जब मैं सेट पर होती हूं तो किसी और चीज पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर सकती। इसलिए मैंने सोचा था कि जब मुझे निर्माण कार्य संभालने के लिए कोई उपयुक्त शख्स मिल जाएगा, जिस पर भरोसा करके मैं अपने अभिनय पर ध्यान दे सकूं, तब निर्माण कम्पनी की शुरुआत करूंगी. और फिर प्रांजल मुझे मिले।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा तापसी पन्नू ने गुरुवार को ही अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का 'ब्लर' का ऐलान कर दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, इस फिल्म का डायरेक्शन अजय बहल करेंगे और तापसी पन्नू इसमें लीड रोल करेंगी।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
‘पिंक’, ‘मुल्क’, ‘मनमर्जियां’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकीं तापसी पन्नू के प्रोडक्शन हाउस के एलान पर सभी सेलेब्स और निर्देशकों ने खुशी जाहिर की थी। तापसी के फैंस भी इस बात से काफी खुश हैं और उन्होंने अभिनेत्री को शुभकामनाएं दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।