{"_id":"5b1608b74f1c1ba56e8b63d3","slug":"taapsee-pannu-says-i-have-heard-stories-of-sexual-harassment-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने से क्यों डरती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, तापसी पन्नू ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने से क्यों डरती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस, तापसी पन्नू ने किया खुलासा
Tue, 05 Jun 2018 09:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 05 Jun 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : hindustantimes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'पिंक' में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने यौन शोषण का शिकार होने को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है क्योंकि उन्हें डर है कि ऐसा करने पर लोग उनको लेकर धारणा बनाएंगे और उन्हें अपमानित किया जाएगा।
2 of 5
Taapsee Pannu
तापसी ने कहा जहां हॉलीवुड में यौन शोषण के खिलाफ #metoo अभियान ने एक बड़े आंदोलन का रूप ले लिया, वहीं हिंदी फिल्म जगत में इसकी सुगबुगाहट तक नहीं दिखी। कुछ लोगों ने जरूर इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
3 of 5
Taapsee Pannu
तापसी ने आगे कहा कि 'खुशकिस्मती या बदकिस्मती से उनके साथ कभी ऐसा नहीं हुआ, नहीं तो वो इसके खिलाफ आवाज उठाने में मदद करती।' उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं है कि ऐसा नहीं होता, ऐसा होता है. मुझे पता है क्योंकि मुझे लोग इसके बारे में बताते हैं लेकिन वे लोग खुलकर इसके बारे में बात करने के लिए शायद तैयार नहीं हैं क्योंकि इसे लेकर कई गलत धारणाएं जुड़ी हुई हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taapsee Pannu
अभी हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक थ्रिलर फिल्म के लिए ‘ना’ कह दिया। बताया जा रहा था कि इस फिल्म में तापसी के अपोजिट नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को कास्ट किया जा रहा था, जिससे नाखुश होकर उन्होंने इस फिल्म को करने से ही मना कर दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू की पिछली फिल्म 'जुड़वा 2' बेहद सफल रही थी। तापसी के काम को काफी सराहा गया। 'जुड़वा 2' में तापसी पन्नू के साथ वरुण धवन और जैकलीन फर्नांडिस भी लीड रोल में थे। बता दें, तापसी ने साल 2013 में फिल्म 'चश्मे बद्दूर' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद तापसी 'बेबी' (2015), 'पिंक' (2016), 'नाम शबाना' (2017) जैसी फिल्मों में सशक्त महिला की भूमिका निभा चुकी हैं. फिलहाल तापसी 'सूरमा', 'मुल्क' और 'मनमर्जियां' की शूटिंग में बिजी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।