फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabaash Mithu: शाबाश मिथु में इस छोटी बच्ची ने लूट ली सारी लाइमलाइट, जानिए कौन है ये 'छोटी मिताली'?

Sat, 16 Jul 2022 09:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Jul 2022 09:31 AM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Shabaash Mithu Trailer released Know about Child Artist Inayat Verma Who Played Little Mithali Raj Character
इनायत वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू की बहुप्रतीक्षित फिल्म फिल्म 'शाबाश मिथु' का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। फिल्म में तापसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है और इसमें तापसी पन्नू क्रिकेटर के रोल में जबरदस्त नजर आ रही हैं। 'शाबाश मिथु' मिताली राज की बायोपिक है, जिसमें उनके बचपन से लेकर टीम इंडिया के लिए खेलने तक के सफर को दिखाया गया है। इस ट्रेलर में तापसी के अलावा उनके बचपन का किरदार निभाने वाली बच्ची की भी खूब चर्चा हो रही है। इस ट्रेलर में उनकी एक्टिंग देखकर लोग बच्ची के बारे में जानना चाह रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस छोटे सी उम्र में इतनी गंभीरता से किरदार निभाने वाली ये चाइल्ड आर्टिस्ट आखिर कौन है?

Taapsee Pannu Shabaash Mithu Trailer released Know about Child Artist Inayat Verma Who Played Little Mithali Raj Character
इनायत वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आखिर कौन है 'छोटी मिताली'?

इस ट्रेलर में सारी लाइमलाइट लूटने वाली इस चाइल्ड आर्टिस्ट का नाम इनायत वर्मा है। इनायत फिल्मों से पहले रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इस शो का नाम सबसे बड़ा कलाकार था। शो में इनायत ने दर्शकों सहित सितारों का भी दिल जीत लिया था। 10 साल की इनायत पंजाब की रहने वाली हैं। शो में उनकी परफॉर्मेंस से वरुण धवन और अर्जुन कपूर जैसे बॉलीवुड एक्टर काफी प्रभावित नजर आए थे।

Taapsee Pannu Shabaash Mithu Trailer released Know about Child Artist Inayat Verma Who Played Little Mithali Raj Character
इनायत वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

शाबाश मिथु से पहले इनायत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ओटीटी पर रिलीज हुई अभिषेक बच्चन की लूडो में वह दिख चुकी हैं। इस फिल्म में अभिषेक को एक्टिंग में टक्कर देती नजर आई थीं। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की अजीब दास्तान में भी एक्टिंग करती दिख चुकी हैं। इनायत सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर 43 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। अक्सर वह अपने वीडियो फैंस संग इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Shabaash Mithu Trailer released Know about Child Artist Inayat Verma Who Played Little Mithali Raj Character
शाबाश मिथु - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

महिला क्रिकेटर मिताली राज के संघर्षों पर आधारित इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में तापसी के अलावा विजय राज और ब्रिजेंद्र काला और मुमताज सरकार नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed