फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: नई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, रॉकेट्री और थॉर का ऐसा रहा हाल

Sat, 16 Jul 2022 08:40 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Jul 2022 08:40 AM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज की जाती हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करती हैं। इन फिल्मों में से जहां कुछ दर्शकों को काफी पसंद आती हैं तो वहीं कुछ उम्मीदोंं पर खरी नहीं उतर पाती है।

विज्ञापन
Friday Box Office Collection: Top Gun Maverick, Rocketry The Nambi Effect, Thor Love And Thunder, Hit the first case shabaash mithu thor love and thunder
Box Office Report - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज की जाती हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ये दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करती हैं। इन फिल्मों में से जहां कुछ दर्शकों को काफी पसंद आती हैं तो वहीं कुछ उम्मीदोंं पर खरी नहीं उतर पाती है। बीते शुक्रवार के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फिर नई फिल्मों ने दस्तक दी है। वहीं, बीते दिनों से लगी फिल्में भी पर्दे पर अपनी जगह बनाने की कोशिश में लगी हुई है। इसी बीच बीते दिन यानी शुक्रवार को हुई फिल्मों के कारोबार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। एक और जहां पुरानी फिल्में अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी साख बचाने में लगी है, तो वहीं हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। आइए जानते हैं शुक्रवार को हुए फिल्म की कमाई के बारे में-

Friday Box Office Collection: Top Gun Maverick, Rocketry The Nambi Effect, Thor Love And Thunder, Hit the first case shabaash mithu thor love and thunder
शाबाश मिथु - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाबाश मिथु

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही। लगभग 30 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म का कलेक्शन पहले दिन एक करोड़ का आंकड़ा छूता भी नहीं दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन पूरे देश में करीब 80 लाख रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन हुई फिल्म की कमाई देख यह कहना मुश्किल है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं।

Friday Box Office Collection: Top Gun Maverick, Rocketry The Nambi Effect, Thor Love And Thunder, Hit the first case shabaash mithu thor love and thunder
‘हिट द फर्स्ट केस’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट द फर्स्ट केस

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हिंदी फिल्मों का प्रदर्शन लगातार गिरता ही जा रहा है। बीते कई समय से साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बरकरार रखी हुई है। शायद यही वजह है कि साउथ फिल्मों द्वारा सेट किए गए स्तर तक पहुंचने के लिए हिंदी फिल्में जी जान से कोशिश कर रही है, लेकिन इसमें कामयाब नहीं हो पा रही है। इस शुक्रवार रिलीज हुए राजकुमार राव की फिल्म हिट द फर्स्ट केस भी पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। राजकुमार राव की यह फिल्म इसी नाम की एक साउथ फिल्म का हिंदी रीमेक है, लेकिन फिल्म को दर्शकों की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन करीब 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Collection: Top Gun Maverick, Rocketry The Nambi Effect, Thor Love And Thunder, Hit the first case shabaash mithu thor love and thunder
रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकेट्रीःद नंबी इफेक्ट की रफ्तार भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही, लेकिम पॉजिटिव माउथ ऑफ वर्ड के चलते फिल्म हर दिन आगे बढ़ती जा रही है। आर माधवन द्वारा निर्देशित, लिखित और अभिनीत यह फिल्म भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। बीते कुछ दिनों से अच्छा प्रदर्शन कर रही इस फिल्म की कमाई में अब गिरावट आने लगी है। रिपोर्ट्स की माने तो सिनेमाघरों में अपना प्रदर्शन समाप्त करने से पहले फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 40 करोड़ रुपये की कमाई करेगी।

विज्ञापन
Friday Box Office Collection: Top Gun Maverick, Rocketry The Nambi Effect, Thor Love And Thunder, Hit the first case shabaash mithu thor love and thunder
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

थॉर: लव एंड थंडर 
फिल्म थोर: लव एंड थंडर सिर्फ पांच दिनों में ही जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने में कामयाब रहा। अब फिल्म जल्दी ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर सकती है। इसी बीच शुक्रवार को हुई फिल्म की कमाई की बात तो शुरुआती आंकड़ें के मुताबिक मार्वल फिल्म ने 9वें दिन दो से 2.50 करोड़ रुपये तक का कारोबार किया है। वहीं, इस कलेक्शन को जोड़कर फिल्म का कुल कलेक्श अब करीब 82 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed