फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट के मौसम में तापसी ने भी संभाला बल्ला, शाहरुख की फिल्म से पहले पूरी करेंगी इस कैप्टन की कहानी

Thu, 28 Jan 2021 12:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 28 Jan 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu Started Shooting For Mithali Raj Biopic Shabaash Mithu
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह की अगली फिल्म ‘83’ की रिलीज होली के आसपास होने की चर्चाओं के बीच अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी बल्ला संभाल लिया है। रणवीर की फिल्म 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में मिली भारतीय टीम की जीत की कहानी दिखाने वाली है, वहीं तापसी पन्नू ने बल्ला संभाला है अपनी अगली फिल्म के लिए जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर आधारित है।

Taapsee Pannu Started Shooting For Mithali Raj Biopic Shabaash Mithu
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee

तापसी का नाम इन दिनों निर्देशक राजकुमार हीरानी की उस फिल्म के लिए भी काफी चर्चा में है जिसमें लीड किरदार शाहरुख खान करने वाले हैं। तापसी लगातार फिल्में शूट कर रही हैं। एक फिल्म की शूटिंग खत्म भी नहीं हो पाती तब तक वह दूसरी फिल्म के किरदार में ढलने की तैयारी शुरू कर देती हैं। आजकल वह अपनी फिल्म 'लूप लपेटा' पर काम कर रही थी लेकिन बीच में ही उन्होंने अपनी एक और फिल्म 'शाबास मिट्ठू' के किरदार में ढलने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी।

Taapsee Pannu Started Shooting For Mithali Raj Biopic Shabaash Mithu
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह क्रिकेट का बल्ला पकड़े काफी गंभीर मुद्रा में नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'और मैंने गेंद और बल्ले के साथ रोमांस करना शुरू कर दिया है। रास्ता काफी लंबा है लेकिन शुरुआत काफी अच्छी हुई है और लगभग आधा काम तो हो भी चुका है। यह एक और मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। यह कहानी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और उनकी सारी टीम के लिए होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu Started Shooting For Mithali Raj Biopic Shabaash Mithu
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media

तापसी ने 'शाबास मिट्ठू' के लिए अपने किरदार में ढलने की शुरुआत तो कर दी और इसके लिए वह खास ट्रेनिंग भी ले रही हैं। लेकिन, तापसी कहती हैं, 'मैं इस खेल की सिर्फ शौकीन रही हूं लेकिन यह खेल मैंने कभी खेला नहीं है। इसलिए, मेरे लिए यह एक बहुत बड़ी चुनौती होने वाला है। लेकिन, मैं इसमें अपने आप को पूरा झोंक दूंगी। मैं खुद में ही थोड़ा दबाव महसूस कर रही हूं लेकिन मुझे लगता है कि यह एक सामान्य चीज है।'

विज्ञापन
Taapsee Pannu Started Shooting For Mithali Raj Biopic Shabaash Mithu
तापसी पन्नू और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

तापसी पन्नू अपनी फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' के लिए क्रिकेट के मैदान पर पसीना बहा रही हैं वह ट्रेनिंग ले रही हैं कोच नूशिन अल खदीर से। यह फिल्म देश की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर आधारित है। इसे लिखने का काम किया है प्रिया एवेन ने और इसका निर्देशन कर रहे हैं राहुल ढोलकिया। फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी वायाकॉम 18 स्टूडियोज ने उठाई है। इस फिल्म के किरदार में ढलने की तैयारी तापसी शुरू कर चुकी हैं लेकिन अभी उनकी एक फिल्म 'लूप लपेटा' की शूटिंग बाकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed