फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'मुल्क' को लेकर तापसी ने किया अहम खुलासा, सुनकर बिग बी का सीना हो जाएगा चौड़ा

Thu, 19 Jul 2018 03:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu takes inspiration from Amitabh Bachchan to play a lawyer in mulk
तापसी पन्नू

एक्ट्रेस तापसी पन्नू आने वाली फिल्म  ‘मुल्क’ में अपनी वकील की भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इस फिल्म में उनकी वकील की भूमिका ‘पिंक’ फिल्म के उनके सह-कलाकार अमिताभ बच्चन से प्रभावित है। तापसी ने कहा है कि उन्हें बिग बी से ही ये प्रेरणा मिली है। अमिताभ का फिल्म में निभाया गया किरदार उनके लिए मददगार रहा। 


 

Taapsee Pannu takes inspiration from Amitabh Bachchan to play a lawyer in mulk
amitabh and taapsee

तापसी ने कहा कि 'पिंक' फिल्म  में बच्चन सर का किरदार मेरे लिए सबसे अच्छा उदाहरण रहा, चूंकि फिल्म में मैंने उनके साथ काम किया था। मैंने उन्हें करीब से देखा है और उनसे किरदार को पेश करना सीखा है। तापसी ने कहा कि भले ही कलाकार के रूप में हम अलग-अलग हैं और मेरे किरदार की स्थिति दूसरी है, लेकिन मैंने सीखने के लिए व्यक्तिगत तौर पर उन्हें देखा है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। 
 

Taapsee Pannu takes inspiration from Amitabh Bachchan to play a lawyer in mulk
मुल्क
बनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन के कमल मुकुट और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, फिल्म में दीपक मुकुट और अनुभाव सिन्हा द्वारा निर्मित है। फिल्म में ऋषि कपूर, नीना गुप्ता, रजत कपूर, मनोज पहवा, कुमूद मिश्रा और आशुतोष राणा जैसे सितारों ने अपनी दमदार अदाकारी की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu takes inspiration from Amitabh Bachchan to play a lawyer in mulk
mulk
फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने फिल्म 'मूल्क' के जरिए समाज में दो समुदायों के बीच फैली नफरत को पर्दे पर उतारने की शानदार कोशिश की है। उन्होंने इस फिल्म की कहानी लखनऊ में मार्च 2017 में हुए सैफुल्ला एनकाउंटर से प्रेरित होकर लिखी है। बता दें कि आईएसआईएस के इस संदिग्ध आतंकी को यूपी एंटी-टेररिज्म स्क्वाड ने मार गिराया था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed