{"_id":"65e028343ab95105760b7a13","slug":"taapsee-pannu-wedding-actress-breaks-silence-on-marriage-rumours-with-boyfriend-mathias-boe-people-got-confuse-2024-02-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खुलासे से सबको किया कन्फ्यूज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Taapsee Pannu Wedding: तापसी पन्नू ने शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, खुलासे से सबको किया कन्फ्यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:22 PM IST
सार
तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी रचाने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, अभिनेत्री के बयान ने लोगों को और ज्यादा भ्रमित कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
मैथियास बो-तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
तापसी पन्नू को आखिरी बार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' से दर्शकों का दिल जीतते देखा गया। इस फिल्म में अभिनेत्री, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आईं। तापसी को आने वाले दिनों में भी कई प्रोजेक्ट में देखा जाना है। इसी बीच वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बीते दिन जानकारी मिली कि अभिनेत्री अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड मैथियास बोए से शादी करने जा रही हैं। वहीं, दोनों के वेडिंग वेन्यू और शादी की तारीख पर भी कई रिपोर्ट्स वायरल हुईं। अब खुद तापसी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है।
2 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी पन्नू और मैथियास बो मार्च महीने में उदयपुर में एक इंटीमेट वेडिंग के दौरान एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों सिख और ईसाई दोनों रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधेंगे। अभिनेत्री की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। इसी बीच तापसी से भी उनकी वेडिंग पर प्रतिक्रिया मांगी गई। हालांकि, उन्होंने इस पर कुछ भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तापसी पन्नू ने कहा कि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी कोई सफाई नहीं दी है और आगे भी नहीं देंगी। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कभी कोई सफाई नहीं दी है और ना ही कभी दूंगी।' मंगलवार, 27 फरवरी को एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि तापसी और मैथियास मार्च महीने में एक निजी शादी समारोह में हमेशा के लिए एक-दूजे के होने जा रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे और किसी भी बॉलीवुड ए-लिस्टर स्टार को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। तापसी और मैथियास कई साल से रिश्ते में हैं, लेकिन दोनों ने इसके बारे में कम ही जानकारी साझा की है। दोनों अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना ही पसंद करते हैं।
तापसी ने हाल ही में मैथियास के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया, 'मैंने 13 साल पहले अभिनय शुरू किया था और मैं बोए से उसी साल मिली थी। मेरा उसे छोड़ने या किसी और के साथ रहने का कोई विचार नहीं है क्योंकि मैं इस रिश्ते से बहुत खुश हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।