'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का सर्वाधिक लोकप्रिय शो है। वर्ष 2008 से यह लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। दयाबेन, बापू जी, जेठालाल, टप्पू सेना, बबीता, मिस्टर समेत तमाम किरदार इस शो की जान हैं। हालांकि, लंबा वक्त हो गया कि दयाबेन इस शो से गायब हैं। इस किरदार को एक्ट्रेस दयाबेन ने बेहद शानदार अंदाज में अदा किया है। यही वजह है कि शो में फैंस हर दिन उनकी कमी महसूस करते हैं और आस लगाए बैठे हैं कि शायद दिशा कमबैक करें। इस मामले में हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।
Disha Vakani: असित मोदी ने दयाबेन की वापसी पर की बात, बोले- थक गया हूं जवाब देते-देते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि दयाबेन का रोल अदा करने वाली दिशा वकानी बीते छह वर्षों से इस शो से दूर हैं। बीच-बीच में उनकी वापसी की खबरें आती रहती हैं। फैंस की आंखें दयाबेन को वापस पर्दे पर देखने के लिए तरस रही हैं, लेकिन अब शायद ऐसा नहीं होगा। दरअसल, दिशा वकानी दयाबेन बनकर टीवी में वापसी नहीं करना चाहती हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद शो के प्रोड्यूसर असित मोदी कह रहे हैं।
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान असित मोदी ने कहा कि अब दिशा शो में नहीं आना चाहती हैं और वह उन्हें फोर्स भी नहीं कर सकते। प्रोड्यूसर नई दयाबेन की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें दिशा वकानी जैसी शानदार एक्ट्रेस नहीं मिल पा रही हैं।
The Night Agent Review: व्हाइट हाउस के तलघर से निकली दिलचस्प जासूसी कहानी, बिंज वॉच के लिए परफेक्ट सीरीज
दिशा वकानी के कमबैक को लेकर असित मोदी ने कहा, 'मैं दिशा वकानी की वापसी वाले सवाल से थक गया हूं। मैं चाहता हूं कि लोग मुझसे यह सवाल न करें। मैं शो का प्रोड्यूसर हूं, इसलिए मुझे जवाब देना होगा। मैं चाहता हूं कि हमारी ओरिजनल दया भाभी उर्फ दिशा वकानी वापस आ जाएं। दिशा मेरी बहन जैसी हैं। वह अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहती हैं। उनके दो बच्चे हैं। अगर वह वापस नहीं आना चाहती हैं तो मैं उन्हें फोर्स नहीं कर सकता हूं।
Divya Agarwal: आध्यात्म के रास्ते पर चलीं दिव्या अग्रवाल, लोगों को दिया मन को शांत रखने का मूलमंत्र
असित मोदी शो के लिए नई दयाबेन की तलाश में जुटे हुए हैं। उनका कहना है, 'मैं नई दया भाभी ढूंढ रहा हूं। दयाबेन का किरदार निभाना आसान नहीं है। दिशा वकानी ने जिस तरह किया वह सभी जानते हैं। आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। इस किरदार के लिए किसी नए चेहरे को खोज पाना आसान नहीं। इसका मतलब यह नहीं कि मैं डर गया। मैं डरा नहीं हूं, लेकिन मैं परफेक्शन देख रहा हूं। दिशा की जगह लेना असंभव है। उनकी परफॉर्मेंस कमाल की थी, लेकिन मैं ऐसी एक्ट्रेस की तलाश में जुटा हूं, जो अपनी पर्सनैलिटी से हर किसी को हैरान कर दे। वक्त लगेगा, लेकिन हमें दयाबेन मिल जाएगी।
Deepika Padukone Spotted: रात में काला चश्मा, गर्मी में जैकेट पहनने पर ट्रोल्स के हत्थे चढ़ीं दीपिका पादुकोण