फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक- कियारा की 'भूल भुलैया 2' में हुई तब्बू की एंट्री, जानें खास किरदार के बारे में

Thu, 14 Nov 2019 02:17 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 14 Nov 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Tabu entry in kartik aaryan kiara advani starrer bhool bhulaiya 2
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियार आडवाणी पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। शुरू से ही दोनों की यह दिलचस्प जोड़ी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पूर्व मुंबई में शुरू हुई। 9 अक्टूबर को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए शूटिंग शुरू होने की जानकारी साझा की थी। इस तस्वीर में कार्तिक के साथ नजर आ रही कियारा आडवाणी ने भूल भुलैया 2 का क्लैपर बोर्ड पकड़ा हुआ था। अब इस फिल्म में अभिनेत्री तब्बू की भी एंट्री हो गई है।

Tabu entry in kartik aaryan kiara advani starrer bhool bhulaiya 2
tabu - फोटो : social media

जानकारी के अनुसार फिल्म में तब्बू का अहम किरदार होने वाला है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'पिछले कुछ समय से निर्माताओं से तब्बू की बातचीत चल रही है। उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट और अपना किरदार काफी पसंद आया। अगले साल जनवरी में तब्बू फिल्म की कास्ट से जुड़ेंगी। इस दौरान लंदन और राजस्थान में फिल्म के आगे के हिस्से की शूटिंग पूरी की जाएगी।' यह फिल्म 31 जुलाई 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं।

Tabu entry in kartik aaryan kiara advani starrer bhool bhulaiya 2
tabu - फोटो : social media

तब्बू की पिछली फिल्मों की बात करें तो वह इस साल सलमान खान की फिल्म भारत और अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आ चुकी हैं। वहीं पिछले साल वह आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन में नजर आई थी। फिल्म में तब्बू के किरदार को काफी तारीफ मिली थी। गौरतलब है कि भूल भुलैया 2 साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, विद्या बालन और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म भूल भुलैया की सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed