{"_id":"6260663f52080d2fd13276c5","slug":"tahir-raj-bhasin-got-inspiration-from-amitabh-bachchan-for-becoming-an-actor-and-got-rejected-250-times-before-mardaani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tahir Raj Bhasin Birthday: बिग बी को देख लिया एक्टर बनने का फैसला, 250 बार रिजेक्ट होने के बाद भी नहीं मानी थी हार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tahir Raj Bhasin Birthday: बिग बी को देख लिया एक्टर बनने का फैसला, 250 बार रिजेक्ट होने के बाद भी नहीं मानी थी हार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ताहिर राज भसीन
- फोटो : Instagram
Link Copied
सपनों की नगरी मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को स्ट्रगल के रूप में न देखकर, उसे अपने अरमानों का दौर मानने वाले ताहिर राज भसीन का आज जन्मदिन है। ताहिर का जन्म 21 अप्रैल 1987 को एक आर्मी बैकग्राउंड वाले परिवार में हुआ था। वहीं वह पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएट होने के बाद मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया से फिल्म और एक्टिंग में मास्टर्स कर चुके हैं। ताहिर ने आज हिंदी सिनेमा में अपने लिए खास जगह बना ली है, लेकिन उनके लिए यह आसान नहीं था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 5
ताहिर राज भसीन
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
ताहिर राज भसीन 2010 में छुट्टियों में अपने एक असिस्टेंट डायरेक्टर दोस्त से मिलने मुंबई आए थे। उससे मिलने के लिए वह एक फिल्म के सेट पर गए, जहां उन्होंने अमिताभ बच्चन को देखा। उस दिन उन्होंने मन बना लिया कि वह भी एक्टर बनेंगे। इसके बाद उनकी एक दोस्त ने उन्हें ऑडिशन देना और कास्टिंग कोऑर्डिनेटर से कैसे मिलते है इसकी जानकारी दी। एक इंटरव्यू के दौरान ताहिर ने बताया कि जब वह किसी भी कास्टिंग वाले को फोन करते तो उनका एक ही सवाल होता कि आप गुड लुकिंग हो या कैरेक्टर हो, जिसका वह हमेशा एक ही जवाब देते कि वह गुड लुकिंग कैरेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ताहिर राज भसीन
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘मर्दानी’ से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले ताहिर को पहले काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने तीन साल लगातार ऑडिशन दिए और 250 बार रिजेक्ट हुए, लेकिन उन्होंने अपने जुनून को कम नहीं होने दिया। ताहिर जब पहले दिन 'मर्दानी' के सेट पर पहुंचे तो उन्हें गार्ड ने पीछे से पकड़ा और अंदर जाने से रोक दिया था। 'मर्दानी' में उन्होंने एक नेगेटिव किरदार निभाकर लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बना ली। इसके लिए उन्हें बेस्ट नेगेटिव रोल का अवॉर्ड भी मिला था। वह कई फिल्मों में साइड रोल करते भी कर चुके हैं।
4 of 5
ताहिर राज भसीन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिल्ली में पढ़ाई के बाद उन्होंने एक साल तक टीवी न्यूज प्रोडक्शन हाउस में भी काम किया था। इसके बाद जब वह मेलबर्न गए तो एक कॉफी शॉप में काम करते थे। अपनी उसी सेविंग से उन्होंने मुंबई में अपने शुरुआती दिन बिताए थे। हालांकि अब वह इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ताहिर राज भसीन
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
ताहिर राज भसीन ‘फोर्स 2’, ‘मंटो’, ‘काई पो चे’, ‘83’, ‘छिछोरे’, तापसी पन्नू के साथ ‘लूट लपेटा’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, वह वेब सीरीज ‘लव शॉट’, ‘रंजीश ही सही’, ‘टाइम आउट’ और ‘ये काली काली आंखें’ में भी नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।