फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताहिर ने दी गावस्कर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, साझा किए फिल्म 83 के शूटिंग और ट्रेनिंग एक्सपीरियंस

Fri, 10 Jul 2020 02:46 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 10 Jul 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
Tahir Raj Bhasin wishes Sunil Gavaskar on his birthday Shares Ranveer Singh Film 83 Experiences
सुनील गावस्कर, ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला मुंबई

महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर आज 71 साल के हो गए। कबीर खान की फिल्म ‘83’ में स्क्रीन पर सुनील गावस्कर की भूमिका निभाने वाले ताहिर राज भसीन ने इस मौके पर प्रतिष्ठित क्रिकेटर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने हमारे देश के हर उम्र और हर तबके के खिलाड़ियों को प्रेरित किया है। ताहिर ने इस मौके पर ये भी बताया कि सुनील गावस्कर की भूमिका की तैयारी करते वक्त उन्होंने लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर गावस्कर के सोचने के ढंग को मन में बसा लिया था। उनका मानना है कि इस क्रिकेटर का दिया हुआ इनपुट उनकी तैयारी की प्रक्रिया में अनमोल रहा है।

Tahir Raj Bhasin wishes Sunil Gavaskar on his birthday Shares Ranveer Singh Film 83 Experiences
सुनील गावस्कर, ताहिर राज भसीन - फोटो : ट्विटर

ताहिर कहते हैं, "मैं उन्हें खुशहाल जन्मदिन, अच्छे स्वास्थ्य, भरपूर ऊर्जा और जीवन भर की खुशियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं ऐसे खिलाड़ियों की कई पीढ़ियां तैयार करने के लिए उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनको उनके साहस, चारित्रिक बल, प्रतिबद्धता और करियर ने प्रेरणा दी है।“ किंवदंती बन चुके इस महान क्रिकेटर के साथ ताहिर के लंबे-लंबे सत्र चले, क्योंकि दोनों फिल्म 83 के सेट पर भी बातचीत करते रहे। 

Tahir Raj Bhasin wishes Sunil Gavaskar on his birthday Shares Ranveer Singh Film 83 Experiences
ताहिर राज भसीन - फोटो : Social Media

आखिरी बार ब्लॉकबस्टर ‘छिछोरे’ में नजर आए ताहिर बताते हैं, "ये सत्र अविश्वसनीय रूप से उत्साहजनक थे और साथ ही साथ सुनील गावस्कर का ‘83’ के सेट पर आना घबराहट भी पैदा कर देता था। उनकी सरलता और स्टाइल का एक ऐसा आभामंडल है जो सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है।“ ताहिर ने बताया कि इस उस्ताद क्रिकेटर के साथ समय बिताने से उन्हें इस खेल के चैंपियन स्टार का दिमाग पढ़ने में मदद मिली और यह भी सीखने को मिला कि वह चुनौतियों का सामना किस तरह से करता है। यह एक ऐसी चीज थी जिसे उन्होंने आत्मसात किया और फिल्म की शूटिंग खत्म करने के इतने समय बाद भी यह सीख उनके मन में बसी हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tahir Raj Bhasin wishes Sunil Gavaskar on his birthday Shares Ranveer Singh Film 83 Experiences
ताहिर राज भसीन और सुनील गावस्कर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

रणवीर सिंह अभिनीत ताहिर की अगली बिग-टिकट फिल्म ‘83’ के निर्माताओं ने घोषणा की है कि वे इसे क्रिसमस पर रिलीज करेंगे। जाहिर है कि ताहिर इस घटनाक्रम को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि कोरोना वायरस महामारी ने इसे रिलीज करने को लेकर पहले बनी तमाम योजनाओं पर पानी फेर दिया था।

विज्ञापन
Tahir Raj Bhasin wishes Sunil Gavaskar on his birthday Shares Ranveer Singh Film 83 Experiences
ताहिर राज भसीन - फोटो : amar ujala

वह कहते हैं, "हमारी नई दुनिया में सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और मुझे बेहद खुशी है कि एक बार चीजें पटरी पर आने और पर्याप्त सुरक्षा मानदंड लागू होने के बाद दर्शक आखिरकार सिनेमाघरों में फिल्म देखने जरूर पहुंचेंगे। बीते दिनों की सुहानी यादों और जिस विशाल पैमाने पर ‘83’ की परिकल्पना की गई है, उसने मुझे इस रोमांचक प्रोजेक्ट की ओर आकर्षित किया था। फिल्म को दर्शकों के एक बड़े समूह के साथ देखना लोगों को सचमुच के किसी स्टेडियम में बैठे होने का एहसास दिलाएगा और यह उनके फिल्म देखने के आनंद को कई गुना बढ़ा देगा।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed