आज, 7 अप्रैल 2025 को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने एक चौंकाने वाली जानकारी साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि सात साल बाद उनके ब्रेस्ट कैंसर की वापसी हो गई है। यह उनके लिए 'राउंड 2' है। ताहिरा ने नियमित मैमोग्राम स्क्रीनिंग की वकालत करते हुए अपनी इस जंग को सकारात्मक नजरिए से देखने की बात कही। उनकी यह पोस्ट न सिर्फ उनकी हिम्मत को दर्शाती है, बल्कि महिलाओं के बीच कैंसर के बारे जागरूकता फैलाने की अपील भी है। इससे पहले 2018 में ताहिरा ने स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर का सामना किया था, जिसके बाद मैस्टेक्टॉमी और कीमोथेरेपी से गुजरते हुए उन्होंने इसे हराया था। अब एक बार फिर वह इस बीमारी से लड़ने को तैयार हैं और उनके पति आयुष्मान ने उन्हें 'माय हीरो' कहकर उनका हौसला बढ़ाया। चलिए इस मौके पर आपको बताते हैं ताहिरा से जुड़ी कुछ खास बातें...
Tahira Kashyap: लेखिका से फिल्ममेकर तक का सफर तय कर चुकी हैं ताहिरा, कॉलेज के दिनों में हुआ आयुष्मान से प्यार
Tahira Kashyap: आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप का ब्रेस्ट कैंसर सात साल बाद लौट आया है। उन्होंने आज इसकी जानकारी साझा की। चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताहिरा कश्यप का करियर
ताहिरा कश्यप खुराना एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी के हर पहलू में बहादुरी का परिचय दिया है। उनका जन्म 21 जनवरी 1983 को चंडीगढ़ में हुआ था। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की और बाद में उसी यूनिवर्सिटी से मास्टर्स भी पूरा किया। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने बतौर प्रोग्रामिंग हेड रेडियो स्टेशन BIG 92.7 FM में की, लेकिन उनकी असली पहचान लेखिका और फिल्ममेकर के रूप में बनी।
लेखिका भी हैं ताहिरा
ताहिरा एक कुशल लेखिका हैं, जिन्होंने कई किताबें लिखी हैं। उनकी किताब 'द 12 कमांडमेंट्स ऑफ बीइंग अ वुमन' और 'क्रैकिंग द कोड: माय जर्नी इन बॉलीवुड' को खूब सराहा गया। इसके अलावा उनकी किताब 'द 7 सीन्स ऑफ बीइंग अ मदर' में उन्होंने मां बनने के अनुभवों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया। कैंसर से अपनी जंग को भी उन्होंने शब्दों में ढाला और अपनी कहानी को प्रेरणा का स्रोत बनाया।
Tahira Kashyap: दोबारा कैंसर का पता चलने के बाद बॉलीवुड सितारे बढ़ा रहे ताहिरा का हौसला, जानिए किसने क्या कहा?
फिल्ममेकिंग की शुरुआत
फिल्ममेकिंग में ताहिरा ने अपनी शुरुआत शॉर्ट फिल्म्स से की। उनकी पहली डायरेक्टोरियल वेंचर थी 2017 में रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म 'टॉफी' थी, जो बाल विवाह जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित थी। इस फिल्म को आयुष्मान ने प्रोड्यूस किया था और इसे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में सराहा गया। इसके बाद उन्होंने 2020 में 'जिंदगी इनशॉर्ट' नाम की एक एंथोलॉजी डायरेक्ट की, जिसमें सात अलग-अलग कहानियां थीं। हालांकि, ताहिरा को सबसे ज्यादा पहचान मिली उनकी फीचर फिल्म 'शर्माजी की बेटी' (2024) से, जो प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। इस फिल्म ने ताहिरा को एक संवेदनशील और सशक्त निर्देशक के रूप में पेश किया।
ताहिरा कश्यप से महिमा चौधरी तक, इन अभिनेत्रियों ने झेला ब्रेस्ट कैंसर का दर्द
आयुष्मान खुराना के साथ दोस्ती से शादी तक का सफर
ताहिरा और आयुष्मान की प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में 12वीं कक्षा के फिजिक्स ट्यूशन में हुई थी। उस वक्त ताहिरा कॉलेज की पॉपुलर लड़कियों में से एक थीं, जबकि आयुष्मान एक शर्मीले और साधारण लड़के थे। ताहिरा ने एक बार बताया था कि उन्हें शुरू में आयुष्मान का नाम 'अभिषेक' समझ में आया था। दोनों में दोस्ती हुई, लेकिन किसी ने भी अपनी फीलिंग्स को पहले जाहिर करने की हिम्मत नहीं दिखाई।
कॉलेज के बाद दोनों अपने करियर में व्यस्त हो गए। आयुष्मान ने एक्टर बनने का सपना देखा, जबकि ताहिरा जर्नलिज्म में आगे बढ़ रही थीं। उस वक्त शादी की बात उनके दिमाग में थी, लेकिन आयुष्मान के स्ट्रगलिंग एक्टर बनने के फैसले से ताहिरा को लगा कि उनके माता-पिता इसे स्वीकार नहीं करेंगे। फिर भी, दोनों का रिश्ता मजबूत रहा। आखिरकार, 2008 में दोनों ने शादी कर ली, जब आयुष्मान के पास अभी कोई बड़ा ब्रेक नहीं मिला था। ताहिरा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैंने कई बार शादी छोड़ने की सोची, लेकिन आयुष्मान ने हार नहीं मानी।' उनकी शादी के बाद बेटा विराजवीर (2012) और बेटी वरुष्का (2014) का जन्म हुआ।
Tahira Kashyap: फिर कैंसर से जूझ रहीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप, एक नोट के जरिए दी जानकारी