आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने जानकारी दी कि वह सात साल बाद फिर से कैंसर की चपेट में आ गई हैं। इस मुश्किल वक्त में भी ताहिरा हिम्मत और चेहरे पर मुस्कान लिए इस खतरनाक बीमारी से अपनी जंग लड़ रही हैं। अपनी ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने हॉस्पिटल के अनुभव साझा किए, जिसमें शाहरुख खान की फिल्म का एक गाना और एक बुजुर्ग मरीज की मजेदार कहानी शामिल है। आइए जानते हैं।
Tahira Kashyap: ताहिरा ने साझा किए अस्पताल के अनुभव, शाहरुख का गाना सुन डॉक्टर से कहा- सर इसे तो बंद ही कर दो
Ayushmann Khurrana Wife Tahira Kashyap: ताहिरा कश्यप इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। साल 2018 में उन्हें पहली बार कैंसर हुआ था। हाल ही में उन्होंने अस्पताल के अनुभव को सोशल मीडिया पर लोगों के साथ साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताहिरा ने पोस्ट के जरिए साझा किया कि जब वह स्कैनिंग और इमेजिंग के लिए तैयार हो रही थीं तब डॉक्टर ने माहौल को हल्का करने की कोशिश की। डॉक्टर की प्लेलिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो का टाइटल सॉन्ग बज रहा था। यह गाना भले ही दिल को छूने वाला हो, लेकिन उस पल ताहिरा को यह सुनना अजीब लगा। उन्होंने हंसते हुए डॉक्टर से कहा, "सर, आपका जज्बा (जेस्चर) अच्छा है, लेकिन कृपया इसे तो बंद ही कर दो।"
Rajiv Sen: सुष्मिता सेन की भाभी रहीं चारु असोपा को पैसों की तंगी, पूर्व पति राजीव सेन ने रखा अपना पक्ष
View this post on Instagram
ताहिरा ने ऑपरेशन थियेटर का एक मजेदार किस्सा भी साझा किया। जब वह सर्जरी के लिए तैयार हो रही थीं तब उनके एनेस्थेसियोलॉजिस्ट ने पूछा कि बेहोश होने से पहले वह कौन सा गाना सुनना पसंद करेंगी। ताहिरा ने देखा कि ट्रे में सर्जरी के उपकरण रखे जा रहे हैं। उस पल उनके दिमाग में बस एक ही गाना गूंज रहा था- चक्कू छुरियां तेज करा लो।
ताहिरा ने अपनी पोस्ट में एक और किस्सा साझा किया। सर्जरी के बाद जब डॉक्टर ने उन्हें हॉस्पिटल के कॉरिडोर में कुछ चक्कर लगाने को कहा तब ताहिरा को एक अनोखा नजारा देखने को मिला। एक 70 साल की बुजुर्ग मरीज अपने कमरे में एक मशहूर एक्टर की लव लाइफ की गॉसिप सुन रही थीं। वह उस बात को बड़े चाव से सुन रही थीं। कुछ देर बाद ताहिरा ने देखा कि वही बुजुर्ग महिला तेजी से कॉरिडोर में चल रही थीं। देखते ही देखते वह ताहिरा से भी आगे निकल गईं। ताहिरा ने मजाक में लिखा कि वह महिला कह रही थीं, "अगर ये इतना हंगामा मचा सकते हैं तो मैं क्यों नहीं?"
ताहिरा ने 7 अप्रैल को अपनी हेल्थ के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया कि सात साल बाद कैंसर फिर लौटा आया है, लेकिन वह इसे हरा देने को तैयार हैं। ताहिरा को पहली बार 2018 में ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उस वक्त भी उन्होंने बड़े हौसले से इस बीमारी का सामना किया था।