बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की तरह उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। ताहिरा कश्यप अपने बयानों को लेकर खूब चर्चा बटोरती हैं। बीते दिनों उन्होंने शाहरुख खान के टॉक शो में कैंसर के बारे में मुखर होकर बातें कीं। अब ताहिरा कश्यप ने फिल्मों में आयुष्मान खुराना के बोल्ड सीन को लेकर बड़ी बात बोली है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
आयुष्मान के बोल्ड सीन्स देख ताहिरा ऐसा करती थीं महसूस, अब खुद बताया- कहां रह गई कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनडीटीवी.कॉम की खबर के मुताबिक ताहिरा कश्यप ने कहा कि आयुष्मान खुराना जब फिल्मों में अभिनेत्रियों के साथ बोल्ड सीन करते थे तो ये सब देखकर वह खुद को काफी असुरक्षित महसूस करती थीं, लेकिन एक समय बाद उन्होंने इस तरह के एहसास से उबरना सीख लिया। ताहिरा ने कहा- जब मैंने 'विकी डोनर' में आयुष्मान और यामी गौतम के बीच बोल्ड सीन को देखा था तब मैं काफी असुरक्षा महसूस करने लगी थी, लेकिन अब ऐसी बातों से उबरना सीख लिया है।
ताहिरा कश्यप ने आगे कहा- "हां, पहले मैं आयुष्मान खुराना के बोल्ड सीन्स की वजह से काफी असुरक्षित महसूस करती थी, लेकिन जब मैं 'अंधाधुन' के संपादन को देख रही थी, तब मैंने खुद फिल्म की टीम को बताया कि आयुष्मान और राधिका आप्टे के बीच बोल्ड सीन्स में कुछ कमी है। उस समय मैंने एक असुरक्षित पत्नी से लेकर बोल्ड सीन के विश्लेषण करने तक के इस बदलाव को महसूस किया।"
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप कैंसर के बारे में मुखर होकर बातें करती रही हैं। ये अलग बात है कि खुद अपने घर वालों को उन्होंने खुद के कैंसर होने की बात सामने आने पर किसी से बात करने से मना कर दिया था। हाल ही में ताहिरा कश्यप को शाहरुख खान के शो 'टेड टॉक्स इंडिया नई बात' में आमंत्रित किया गया जहां उन्होंने बताया कि कैंसर से जूझते समय सबसे कठिन समय कब होता है।
ताहिरा ने शो में कहा था, "इस महत्वपूर्ण मंच को इस तरह के अद्भुत लोगों के साथ साझा करना और मेरी कहानी साझा करने में सक्षम होना ही खास बात है। खुलेआम इसके बारे में बात करने के पीछे एकमात्र कारण यह है कि प्रारंभिक स्तन कैंसर के लक्षण सभी के दिमाग में बैठ जाए और किसी को भी इन लक्षणों को जानने के बाद उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह विचार डर पैदा करने के लिए नहीं है, बल्कि सतर्क करने के लिए है। यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया में मृत्यु दर को बदल सकता है। मैं टेड टॉक्स की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे ये अवसर दिया।"
पढ़ें: लता मंगेशकर के बाद अब ये अभिनेत्री हुईं अस्पताल में भर्ती, हालचाल लेने पहुंचे अक्षय-ट्विंकल