{"_id":"5ab0b4974f1c1bc4758b65f6","slug":"taimur-ali-khan-goes-shirtless-for-summer-and-this-is-such-a-cute-one","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की राह पर चले तैमूर, Shirtless होकर खिंचवाई ऐसी तस्वीरें देखिएगा जरूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की राह पर चले तैमूर, Shirtless होकर खिंचवाई ऐसी तस्वीरें देखिएगा जरूर
Wed, 21 Mar 2018 10:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
taimur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के फेमस स्टार किड तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है। हर दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। सोमवार शाम करीना की दोस्त अमृता अरोड़ा के घर हुई एक पार्टी से सैफ, करीना और तैमूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें आई हैं जिनमें तैमूर का एक अलग अंदाज देखा जा सकता है।
2 of 5
taimur
सोशल मीडिया पर सैफ और उनके बेटे तैमूर की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें तैमूर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इस लुक में भी तैमूर बेहद क्यूट लग रहे थे। जैसे ही उन्होंने कैमरे को देखा अलग अलग पोज देने लगे। हमेशा की तरह पूरे फ्रेम में सेंटर ऑफ अटेंशन तैमूर ही लगे।
3 of 5
taimur
यह पहला मौका था जब तैमूर शर्टलेस अवतार में मीडिया के कैमरों में कैद हुए। वैसे, फिल्म इंडस्ट्री में शर्टलेस होने का ट्रेंड सलमान खान ने शुरू किया है। सलमान की राह पकड़ते हुए कई बॉलीवुड एक्टर्स शर्टलेस नजर आए लेकिन सलमान का चार्म कभी कम नहीं हुआ। अब लगता है तैमूर भी सलमान की राह पर ही चलना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
taimur
इस मौके पर सैफ अली खान अपनी दोनों बहनें सोहा और सबा के साथ दिखाई दिए। सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया के साथ स्पॉट हुईं। पूरी फैमिली ने अमृता के घर की छत पर पहुंचकर मीडिया फोटोग्राफर्स को पोज दिए।
विज्ञापन
5 of 5
taimur
शर्टलेस छोटे नवाब तैमूर पापा सैफ अली खान की गोद में दिखे, उनकी मां करीना बगल में खड़ी नजर आईं। फैंस सोहा और सैफ की फैमिली एक साथ सामने आई इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।