फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ अली खान के 'Live Chat Session' के बीच आए बेटे तैमूर, वीडियो में क्यूटनेस देख फैन्स भी हुए कायल

Mon, 27 Apr 2020 09:34 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 27 Apr 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
Taimur Ali Khan Interrupted Saif Ali Khan Live Chat Session Cute Video Goes Viral on Social Media
सैफ के लाइव चैट में तैमूर - फोटो : Social Media

इन दिनों लॉकडाउन की वजह से फिल्में हों या टेलीविजन सभी की शूटिंग रुकी हुई है। घर के बाहर नहीं निकल पाने की वजह से सेलेब्स भी अपने फैन्स के साथ किसी भी प्रकार की कोई बातचीत नहीं कर पा रहे हैं। किसी चैनल के माध्यम से भी इंटरव्यू के जरिए सेलेब्स अपनी बातें फैन्स के साथ साझा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अब लाइव चैट सैशन के दौरान इंटरव्यू देने का नया चलन शुरू हो गया है। सभी सेलेब्स इन दिनों अपने फैन्स से बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया पर लाइव आ जाते हैं। इसी दौरान अभिनेता सैफ अली खान के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सैफ भी देखते ही रह गए।

Taimur Ali Khan Interrupted Saif Ali Khan Live Chat Session Cute Video Goes Viral on Social Media
Saif Ali Khan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कई सारे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और टेलीविजन के स्टार्स इन दिनों लाइव चैट के जरिए ही फैन्स से जुड़ रहे हैं। इसी तर्ज पर अभिनेता सैफ अली खान भी अपने फैन्स से रूबरू होने के लिए लाइव हुए थे। इस चैट सैशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सैफ खुद भी दंग रह गए। सैफ का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Taimur Ali Khan Interrupted Saif Ali Khan Live Chat Session Cute Video Goes Viral on Social Media
सैफ के लाइव चैट में तैमूर - फोटो : Social Media

दरअसल हाल ही में सैफ एक लाइव चैट के जरिए अपने फैन्स से रूबरू हो रहे थे। इसी दौरान उनके बेटे तैमूर अली खान बीच में आ जाते हैं। तैमूर इस दौरान अपने पिता से कुछ कहते हैं। तैमूर के ऐसे अचानक आ जाने पर सैफ अली खान का रिएक्शन भी देखने लायक होता है। इस वीडियो में तैमूर सैफ से पूछते हैं 'इस फोटो में क्या हो रहा है?' जिस पर सैफ भी कन्फ्यूज हो जाते हैं। वो उल्टा तैमूर से पूछते हैं कौन सा फोटो? तभी तैमूर उनके लाइव वीडियो की ओर इशारा करते हैं और कहते हैं ये फोटो और फिर चले जाते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

نام او تیمور علی خان است😍 از عادت های او میتوان به آمدن وسط مصاحبه های پدرش اشاره کرد😁😍 مثل اینکه یکی داره با گوشی با سیف مصاحبه میکنه،تیمورم صفحه گوشی رو میبینه و فکر میکنه عکساشون قاطی شده😂😂 #saifalikhanfan #سیف_علی_خان #saifalikhanpataudi #سیف_علیخان #saifalikhanfans #سیف_علیخان_فن #saifalikhan #سیفعلی_خان #saifalıkhan #سیف #taimuralikhan #تیمورعلی_خان #taimuralikhanpataudi #بالیوود #bollywood

A post shared by سیف علی خان (@saifalikhan__iranianfp2) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Taimur Ali Khan Interrupted Saif Ali Khan Live Chat Session Cute Video Goes Viral on Social Media
Saif Ali Khan And Taimur - फोटो : Social Media

इस वीडियो में तैमूर कुछ पल के लिए ही दिखाई देते हैं। लेकिन उन कुछ ही पलों में उन्होंने फैन्स को अपना दीवाना बना दिया है। साथ ही पिता से सारी लाइम लाइट एक झटके में ही खींच ली। सैफ और तैमूर का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को तैमूर के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इसे साझा भी सैफ के एक फैनपेज द्वारा ही किया गया है।

विज्ञापन
Taimur Ali Khan Interrupted Saif Ali Khan Live Chat Session Cute Video Goes Viral on Social Media
taimur ali khan - फोटो : social media

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी जब सैफ एक बार किसी चैनल के लिए इंटरव्यू दे रहे थे तब भी तैमूर अचानक से पीछे से आ गए थे। तैमूर का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में भी लोग तैमूर की क्यूटनेस देख उनके कायल हो गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed