{"_id":"59d72f2c4f1c1bd0538b5fdd","slug":"taimur-ali-khan-is-bollywood-star-according-to-his-father-saif-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे तैमूर के बारे में पहली बार खुलकर बोले सैफ, हर आलोचना पर दिखाएंगे शराफत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे तैमूर के बारे में पहली बार खुलकर बोले सैफ, हर आलोचना पर दिखाएंगे शराफत
Fri, 06 Oct 2017 01:15 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम
बीबीसी हिंदी. कॉम
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान और करीना कपूर के 10 महीने के बेटे तैमूर अली खान आए दिन मीडिया में छाए रहते हैं। पिता सैफ अपने बेटे को स्टार बताते हैं और कहते हैं कि आगे चलकर तैमूर की हर बात में आलोचना होगी इसलिए वो हर जगह शराफत से पेश आएंगे।
सैफ अली खान ने बीबीसी से कहा, "वो वाकई में स्टार है। उसका कैमरे की तरफ देखने का अलग ढंग है। पता नहीं बाद में क्या होगा पर हम उसको संभालने की कोशिश करेंगे।" वो कहते हैं, 'तैमूर को संभालने में अगर आया की मदद नहीं मिलती तो वो अभिनय छोड़ देते।'
2 of 5
सैफ आगे कहते हैं, "माता पिता मेहनत करते हैं एक मुकाम पर पहुंचने के लिए। पर एक इमेज है कि हम बिगड़े हुए हैं और हमें सब आसानी से मिला है। ये हकीकत नहीं है और हकीकत कोई जानना नहीं चाहता है। सच ये है कि हमने भी मेहनत की है पर तैमूर को ये सब पहले से ही मिलेगा। उसका जीवन स्तर ऊंचा होगा, पर बतौर माता पिता हम उसे ये सब कैसे समझाएंगे ये जरूरी है।"
3 of 5
- फोटो : SELF
उनका मानना है, 'तैमूर को खास बनाने में मीडिया का बहुत बड़ा हाथ होगा। उस पर हमेशा लोगों की नजरे टिकी होंगी और काफी विवेचना-आलोचना होगी इसलिए उसे पता होगा कि घर से बाहर उन्हें कैसा बर्ताव करना है।' पटौदी खानदान के राजकुमार माने जाने वाले सैफ का कहना है कि अब कोई रॉयल फैमिली नहीं रही। वो कहते हैं, "रॉयल फैमिली के साथ काफी नकारात्मकता जुड़ी हुई है। वो अब ऐसी सोच भी नहीं रखते हैं क्योंकि अब सब लोकतंत्र में रहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
47 वर्षीय सैफ अली खान का एक समय सपना था कि वो 50 की उम्र में अभिनय छोड़ दें। वो कहते हैं, "मुझे लगता था कि काम ना करना आजादी है पर अब मेरे लिए आजादी की परिभाषा बदल गई है। अब काम करना आजादी है और अब मैं हमेशा काम करना चाहूंगा। फिलहाल मैं जिस तरह का काम कर रहा हूं, उससे काफी संतुष्ट हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
लंबे समय से हिट फिल्म के लिए तरस रहे सैफ अली खान को हिट या फ्लॉप से फर्क पड़ता है। पिछली फिल्म 'रंगून' पर टिप्पणी करते हुए सैफ आगे कहते हैं, "विशाल भारद्वाज के साथ काम करके बतौर अभिनेता बहुत अच्छा महसूस होता है। हमने एक रचनात्मक कोशिश तो की। मैं विशाल के साथ हमेशा काम करूंगा पर सिर्फ पैसे के लिए परंपरागत फिल्मों का हिस्सा नहीं बनूंगा।" राजा कृष्णा मेनन के निर्देशन में बनी फिल्म 'शेफ' में सैफ रसोइये के किरदार में नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।