फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुरी तरह फ्लॉप हुई थी तमन्ना भाटिया की पहली फिल्म, 'बाहुबली' के बाद काम ना मिलने की आई थीं खबरें

Mon, 21 Dec 2020 01:02 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 21 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Birthday Special Know Some Unknown Facts About Baahubali Actress
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने पहले साउथ इंडियन इंडस्ट्री और फिर बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। इस बला की खूबसूरत अभिनेत्री का जन्म 21 दिसंबर 1989 को हुआ था। तमन्ना इस साल अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। तमन्ना भाटिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महज 15 साल की उम्र में ही कर दी थी। हालांकि उनकी पहली ही फिल्म बुरी तरह से फलॉप हो गई थी। लेकिन फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आगे बढ़ती गईं। तमन्ना के जन्मदिन र बताते हैं आपतो उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Tamannaah Bhatia Birthday Special Know Some Unknown Facts About Baahubali Actress
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram/tamannaahspeaks

तमन्ना भाटिया ने 15 साल की उम्र में जिस फिल्म में काम किया था उस फिल्म का नाम था 'चांद सा रोशन चेहरा'। यह फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद तमन्ना ने कुछ वीडियो एलबम में भी काम किया। फिर तमन्ना ने तेलुगु और तमिल फिल्मों की ओर रुख कर लिया। साल 2005 में तमन्ना ने फिल्म 'श्री' में काम किया। तमन्ना ने अपने टैलेंट के दम पर एक के बाद एक फिल्में हासिल की। देखते ही देखते तमन्ना साउथ की बड़ी स्टार बन गई।

Tamannaah Bhatia Birthday Special Know Some Unknown Facts About Baahubali Actress
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2013 में तमन्ना ने हिन्दी फिल्मों में वापसी की। उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म 'हिम्मतवाला' में काम किया। इसके बाद साल 2014 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हमशकल्स' की। इस फिल्म में तमन्ना ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में काम किया था। अगली फिल्म 'एंटरटेनमेंट' में भी अक्षय के साथ काम किया। तमन्ना की कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप हो गईं लेकिन तमन्ना का स्टारडम बरकार रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Birthday Special Know Some Unknown Facts About Baahubali Actress
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तमन्ना को उस समय सबसे ज्यादा पहचान मिली जब उन्होंने फिल्म 'बाहुबली' में काम किया। इस फिल्म में तमन्ना के काम को बहुत पसंद किया गया। बाहुबली में तमन्ना ने प्रभास के साथ लीड रोल निभाया था। बाहुबली 2 में भी तमन्ना का छोटा सा सीन था। इस बात के लिए तमन्ना फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली से नाराज भी हुई थीं। तमन्ना का कहना था कि डायरेक्टर ने उनका सीन छोटा कर दिया। तमन्ना की कमाई फिलहाल करोड़ों रुपए है।

विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Birthday Special Know Some Unknown Facts About Baahubali Actress
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते साल ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि तमन्ना भाटिया को फिल्में नहीं मिल रही हैं। तमन्ना को फिल्मों से ज्यादा आइटम नंबर्स के ऑफर्स आ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दो साल में तमन्ना को फिल्मों के कम ही ऑफर मिले थे। इस दौरान उन्होंने जिन फिल्मों में स्पेशल गानों पर डांस किया है, उनमें कन्नड़ फिल्म जगुआर, केजीएफ चैप्टर 1, महेश बाबू की फिल्म सरिलेरू नीकिवारु शामिल रहीं।

पढ़ें: साल 2020 में हुआ इन सेलेब्स का ब्रेकअप, किसी ने छह तो किसी ने 10 साल पुराना रिश्ता तोड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed