{"_id":"66cb0a92b866505b280dfc3a","slug":"tamannaah-bhatia-won-the-hearts-of-social-media-users-as-radha-see-her-beautiful-photos-2024-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tamannah Bhatia: राधा बन सोशल मीडिया पर छाईं तमन्ना भाटिया, बोलीं, ये अहसास बहुत ईश्वरीय है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tamannah Bhatia: राधा बन सोशल मीडिया पर छाईं तमन्ना भाटिया, बोलीं, ये अहसास बहुत ईश्वरीय है
दस दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों ‘स्त्री 2’ और ‘वेदा’ में छटांक-छटांक भर किरदारों में नजर आईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने जन्माष्टमी को ध्यान में रखते हुए इस बार कैमरे के सामने राधा का रूप धरा है। ये रूप उनका एक खास कैंपेन के लिए हैं और सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।
2 of 6
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम- तमन्ना भाटिया
तमन्ना इस पूरी प्रचार श्रृंखला के चित्र सोशल मीडिया पर साझा करते हुए एलान करती हैं, “बिना किसी हिचक के मैं कह सकत हूं कि मेरे 18 साल की अभिनय यात्रा में ये अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रचार श्रृंखला है।” गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया ने साल 2005 में हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से डेब्यू किया था।
3 of 6
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम- तमन्ना भाटिया
अभिनेता विजय वर्मा में अपनी असल जिंदगी का ‘कान्हा’ तलाश चुकीं तमन्ना भाटिया ने जब कैमरे के सामने राधा का रूप धरा तो वह बताती हैं कि उनके अनुभव भी बहुत विलक्षण रहे। और, सिर्फ वह ही नहीं बल्कि इस फोटोग्राफी के दौरान जितने लोग इसमें शामिल थे, सब में शांति और सेवाभाव नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम- तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया लिखती हैं, “वैसे तो हर शूटिंग स्नेह और संभाल के साथ ही होती है लेकिन ये अपने आप में बिल्कुल अनोखी रही। बहुत गर्मी थी लेकिन हमें रोशनी के हर परावर्तन में अलग ही आभा और छांह महसूस हो रही थी। हमें इसके दौरान कुछ लम्हे बहुत ही शांति के महसूस हुए। ऐसा लग रहा था जैसे प्रकृति खुद हमारी मार्गदर्शक बन चुकी है।”
विज्ञापन
5 of 6
तमन्ना भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम- तमन्ना भाटिया
यही नहीं, जैसा कि वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर जाने वाले तमाम कृष्ण भक्तों को महसूस होता है, इस प्रचार श्रृंखला के लिए राधा का पूरा श्रृंगार करने के बाद तमन्ना को भी अलौकिक अनुभव हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।