तांडव वेब सीरिज रिलीज होने के साथ ही विवादों में है। इसी बीच अब मुकेश खन्ना ने भी इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए वेब सीरीज तांडव के साथ-साथ इनके कलाकारों को और ओटीटी प्लेटफार्म को आड़े हाथ लिया है।
'तांडव' के कलाकारों और ओटीटी प्लेटफार्म पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा-अपनी सीमा क्रॉस मत करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश खन्ना ने कहा, 'काफी समय से हमारी तरफ की चीजों को टारगेट किया जा रहा है। अब तांडव आई है। मैं शुरू से कह रहा हूं कि प्रशासन क्यों नहीं जागता, सेंसर बोर्ड क्यों नहीं जागता? हमारे देश की इंफॉर्मेशन मिनिस्ट्री क्यों नहीं इस ओर कुछ करती? ताकि आने वाले लोग ऐसा दोबारा न कर सकें, दोबारा ऐसी फिल्में या सीरीज न बन सकें। हिंदू धर्म का मजाक बनाया जाता है। उसका इस्तेमाल करने की कोशिश की जाती है।'
वहीं, ओटीटी प्लेटफार्म को लेकर कहा कि आजकल अमेजन एक ऐसा प्लेटफार्म हो गया है जो एक दुकान की तरह है, जिसमें कहा जाता है आओ आओ हमारे जरिए बेचो जो बेचना है। बाहर देश से हैं ऐसे में उनकी अपनी सोच है पॉलिसी है।
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'मैं कहना नहीं चाहता लेकिन ऐसे कंटेंट में कोई मुस्लिम एक्टर होता है तो कोई मुस्लिम डायरेक्टर होता है। मैं नहीं कहना चाहता कि ये जानबूझकर होता है लेकिन अब ये बात को साबित करना होगा कि हिंदू चुप नहीं रहेगा। इनपर सेंसर लगना चाहिए। चीन में गूगल बंद है। चीन बंद कर सकता है तो आप तो उससे ज्यादा समझदार देश हैं।'