फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तानाजी' का दबदबा बॉक्स ऑफिस पर जारी, वरुण- कंगना और आदित्य पर अकेले भारी पड़े अजय

Tue, 11 Feb 2020 01:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 11 Feb 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
Tanhaji box office collection more than total BO of Jawaani Jaaneman Street Dancer 3D  Malang Hacked
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई की और कई रिकॉर्ड्स तोड़े। अजय देवगन की 100वीं फिल्म वाकई उनके लिए काफी खास साबित हुई है। रिलीज के करीब एक महीने के बाद भी फिल्म का जलवा बॉक्स ऑफिस पर जारी है। 

Tanhaji box office collection more than total BO of Jawaani Jaaneman Street Dancer 3D  Malang Hacked
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अजय देवगन की तानाजी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 267.76 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 2020 में अकेले अजय की फिल्म ने ही इतनी कमाई कर ली है कि इस साल की कई फिल्मों की कमाई भी जोड़कर तानाजी के बराबर नहीं हो रही है। ऐसे में अब बात करते हैं तानाजी के अलावा रिलीज हुई बाकी फिल्मों के कलेक्शन के बारे में।

Tanhaji box office collection more than total BO of Jawaani Jaaneman Street Dancer 3D  Malang Hacked
Chhapaak, Tanhaji the Unsung Warrior - फोटो : amar ujala

10 जनवरी को अजय देवगन की फिल्म तानाजी के साथ ही रिलीज हुई दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक अभी तक महज 34.08 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है। वहीं दूसरी ओर 17 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म जय मम्मी दी ने सिर्फ 2.51 करोड़ रुपये का ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tanhaji box office collection more than total BO of Jawaani Jaaneman Street Dancer 3D  Malang Hacked
street dancer 3d - फोटो : amar ujala mumbai

24 जनवरी को वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी ने अभी तक कुल 66.56 रुपये की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। वैसे स्ट्रीट डांसर के साथ ही रिलीज हुई फिल्म पंगा भी बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई। कंगना रनौत की फिल्म ने अभी तक कुल 26.69 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
Tanhaji box office collection more than total BO of Jawaani Jaaneman Street Dancer 3D  Malang Hacked
Jawani jaaneman - फोटो : social media

वहीं बात करें 31 जनवरी को रिलीज हुई हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर की तो फिल्म ने अभी तक सिर्फ 13 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं सैफ अली खान की जवानी जानेमन ने 25.18 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed