बॉलीवुड फिल्में अपने दर्शकों का काफी मनोरंजन करती हैं। ये फिल्में कभी दर्शकों को हंसाती हैं तो कभी रुलाती भी हैं। बॉलीवुड फिल्मों के दर्शक अक्सर फिल्म की कहानियों से अपने आप को जोड़ लेते हैं। दर्शक और फिल्मों के बीच एक अनोखा लगाव हो जाता है। बॉलीवुड में बनने वाली अधिकतर फिल्मों की कहानियां काल्पनिक होती हैं। लेकिन हर कहानी काल्पनिक नहीं होती। कई फिल्में सच्ची घटनाओं पर भी आधारित होती हैं। आने वाला साल भी ऐसी ही कई सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों को लेकर आ रहा है। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं उन फिल्मों के बारे में जो सच्ची घटनाओं को लेकर आपके सामने आने वाली हैं...
सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये आगामी फिल्में, पहली वाली है अजय देवगन के लिए खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तानाजी: द अनसंग वॉरियर
सबसे पहले बात करते हैं अजय देवगन की आगामी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' की। ये फिल्म तानाजी मलुसरे पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सैफ अली खान और काजोल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म खास इसलिए भी है क्योंकि ये फिल्म अभिनेता अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म होगी। इस फिल्म का बजट 150 करोड़ से भी ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म सिनेमाघरों में 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर सकती है।
छपाक
फिल्म तानाजी के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली फिल्म छपाक भी एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म है। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की कहानी है। मेघना गुलजार की इस फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। दीपिका के साथ विक्रांत मैस्सी भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' भी सत्य घटना पर आधारित है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर नजर आने वाली हैं। फिल्म आईएएफ की महिला पायलट गुंजन सक्सेना पर आधारित है जिन्हें कारगिल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। ये फिल्म 13 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
83
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' क्रिकेटर कपिल देव सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। रणवीर के साथ ही फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। ये फिल्म लगभग 125 करोड़ के बजट में बनने वाली है। फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी।