फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता, नाना पाटेकर पर लगा चुकी हैं यौन शोषण के आरोप

Tue, 19 Mar 2019 07:49 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 19 Mar 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
tanushree dutta may contest general election 2019 from jharkhand
tanushree and Nana

बीते वर्ष (2018)  #MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड में सनसनी मचा देने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। खबर है कि आगामी 11 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं आमचुनाव (2019) में तनुश्री दत्ता चुनाव लड़ सकती हैं। गौरतलब है कि झारखंड में जनमत पार्टी के नाम से तीसरा मोर्चा चुनाव मैदान में उतरा है। ऐसे में पार्टी की इच्छा है कि अभिनेत्री जमशेदपुर लोकसभा सीट से उनकी पार्टी के लिए खड़ी हो। 

tanushree dutta may contest general election 2019 from jharkhand
tanushree

जनमत पार्टी के नेता सूर्या सिंह बेसरा का कहना है कि अभिनेत्री झारखंड के जमशेदपुर से हैं और उनकी स्कूली शिक्षा भी यहीं पूरी हुई है। ऐसे में तनुश्री यहां के लोगों को ज्यादा जानती और समझती हैं, साथ ही इन लोगों के बीच लोकप्रिय भी हैं। सूर्या ने कहा कि अभी इस पर अभिनेत्री से बात चल रही है और पार्टी को आशा है कि वह इस पर सकारात्मक जवाब देंगी। वहीं, आने वाले कुछ दिनों में इस बात की भी पुष्टि हो जाएगी कि अभिनेत्री राजनीति में उतरेंगी या नहीं। 

tanushree dutta may contest general election 2019 from jharkhand
tanushree dutta

बता दें कि मॉडल से एक्ट्रेस बनीं तनुश्री दत्ता अपनी फिल्मों से उतनी कामयाबी हासिल नहीं कर पाईं लेकिन उनकी वजह से बॉलीवुड में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 19 मार्च को जन्मीं तनुश्री दत्ता ने साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद अभिनेत्री के लिए बॉलीवुड के रास्ते आसानी से खुल गए लेकिन इसी बीच उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ कि उन्हें इंडस्ट्री से दूरी बनानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tanushree dutta may contest general election 2019 from jharkhand
tanushree dutta

तनुश्री दत्ता ने बीते वर्ष (2018) 25 सितंबर को एक चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर ने उनसे बदतमीजी करने की कोशिश की थी। यही नहीं जब उन्होंने इसकी शिकायत फिल्म के डायरेक्टर राकेश सारंग, प्रोड्यूसर शमी सिद्दीकी और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य से की तो उलटा उनका ही उत्पीड़न किया जाने लगा। शिकायत के बाद तनुश्री दत्ता से कहा गया कि उन्हें नाना के साथ इंटीमेट सीन करना है जबकि स्क्रिप्ट में कॉन्ट्रेक्ट के मुताबकि ऐस नहीं था। 

विज्ञापन
tanushree dutta may contest general election 2019 from jharkhand
nana, tanushree

तनुश्री के आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने मिरर नाउ को टेलीफोनिक इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि तनुश्री द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है और वो इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। सेट पर 200 लोग थे ऐसे में कोई किसी का यौन शोषण कैसे कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed